मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

42 वीं क्रीड़ा प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस बेसिक के नौनिहालों ने किया शानदार प्रदर्शन

February 11, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आज बेसिक शिक्षा विभाग की 42 वीं जनपदीय त्रिदिवसीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के बहुत से अवसर प्राप्त होते हैं परंतु खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का यह एक बहुत ही अच्छा माध्यम है। सभी प्रतिभागी छात्र- छात्राएं अपनी ओर से श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। आज संपन्न हुए खेलों में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में अखिलेश दातागंज प्रथम, प्रशांत कादर चौक द्वितीय एवं करन जगत तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में हिमांशु उझानी प्रथम, कुलदीप कादर चौक द्वितीय एवं राजन दातागंज तृतीय स्थान पर रहे।
खो-खो में कादर चौक की टीम विजेता रही वहीं अंबियापुर की टीम उप-विजेता बनी। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग संध्या उसावा प्रथम, नंदिनी सलारपुर द्वितीय, पूनम सलारपुर तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में सगोपी कादरचौक प्रथम, करिश्मा कादर चौक द्वितीय,, लक्ष्मी उझानी तृतीय स्थान पर रही। खो-खो मैं कादर चौक की टीम विजेता एवं वजीरगंज की टीम उप-विजेता बनी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

200 मीटर दौड़ में कुणाल उझानी प्रथम, रवि जगत द्वितीय, अनुज कादर चौक तृतीय स्थान पर रहे।
600 मीटर दौड़ में आकाश उझानी प्रथम, अरबाज समरेर द्वितीय, अनुज कादर चौक तृतीय स्थान पर रहे।
लंबी कूद में सोनू सलारपुर प्रथम, अर्जुन जगत द्वितीय, अनुराग उझानी तृतीय स्थान पर रहे।
कबड्डी में अंबियापुर की टीम विजेता बनी वही दहगवां की टीम उप-विजेता बनी
खो-खो में कादर चौक विजेता एवं सलारपुर उपविजेता रहा।
उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में दीक्षा सलारपुर प्रथम, नीतू उझानी द्वितीय, शिवी उझानी तृतीय स्थान पर रही।
600 मीटर दौड़ में दीक्षा सलारपुर प्रथम, वंशिका सालारपुर एवं सलोनी उझानी तृतीय स्थान पर रही।
लंबी कूद में गोसिया बी उझानी प्रथम, रुचि कादर चौक द्वितीय व स्वाती दहगवां तृतीय स्थान पर रही।
खो-खो में उझानी विजेता एवं बिसौली की टीम उपविजेता रही।
संचालन किशोर एवं ए0आर0 पी0 कामिनी राठौर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
खेलकूद प्रतियोगिता में जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, उदयवीर सिंह यादव, सुशील चौधरी, अशोक यादव, प्रदीप गुप्ता, किरण देवी, रामदास यादव, ज्योति सक्सेना, सुदेश मिश्रा,
लव कुमार शर्मा, राजन यादव, रामवीर यादव, फरहत हुसैन, प्रभाकर सक्सेना, समेत तमाम ब्लॉक पीटीआई, खेल अनुदेशक एवं शिक्षक गण मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights