मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दरोगा पर डरा धमका कर रिश्वत लेने तथा और रिश्वत मांगने का आरोप

June 5, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी की चौकी जोगी नवादा के दरोगा पर डरा धमकाकर जेल भेजने का भय पैदा कर 60,000 रुपए वसूल लेने तथा दोबारा धमकी देकर 50,000 रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि दरोगा द्वारा बार-बार फोन करके डराया धमकाया जा रहा है।इज्जत नगर थाना क्षेत्र के खजुरिया जुल्फिकार निवासी प्रवेश कुमार पाठक पुत्र रामसागर पाठक ने एसएसपी ऑफिस पहुंच कर बताया कि बारादरी थाने की चौकी जोगी नवादा के चौकी इंचार्ज अनूप सिंह तथा उनके साथ आए दो सिपाही उनके छोटे बेटे पारस को उसके घर से उठा कर ले गए। प्रवेश कुमार पाठक का कहना है इसके बाद उसने चौकी जोगी नवादा जाकर चौकी इंचार्ज अनूप सिंह से काफी मिन्नतें की कि उसके बेटे से उसको मिलवा दो और यह तो बताओ कि मेरे बेटे को उठाकर क्यों लाए हो तो उन्होंने बताया कि उनके थाना क्षेत्र की एक लड़की गायब है।आरोप है कि तुम्हारा बेटा और अन्य लड़के उसको लेकर गए हैं। पूछताछ की गई तो उनके दूसरे बेटे राघव पाठक ने बताया कि उसे लड़की को वह जानता है मगर एक वर्ष से उसकी कोई भी उससे बात नहीं हुई है। बताया कि उसके बेटे को चार दिनों तक थाने में बैठाकर रखा उससे 60,000 रुपए लेकर उसके बेटे को छोड़ा। दोबारा फिर उसके बेटे राघव को फोन करके बुलाया जब वह अपने बेटे को लेकर चौकी पहुंचा तो उसके बेटे के साथ दो सिपाहियों ने मारपीट की और 50,000 रुपए की मांग की गई। जब उसने पैसे देने में असमर्थता जताई तो उसके बेटे को छोड़ दिया परंतु यह कहा कि तुम्हें 50,000 रुपए की व्यवस्था करके देना है। अब फोन करके लगातार मिलने के लिए बुलाया जा रहा है। उसने बताया कि उससे 50 हजार रुपए की मांग की जा रही है। प्रवेश कुमार का कहना है कि दरोगा अनूप सिंह उसके बेटों को फर्जी मुकदमे में जेल भेज सकता है प्रवेश कुमार ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर दरोगा प्रवेश कुमार और उसके सहयोगी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights