केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार हर मुद्दे पर विफल सिद्ध हुई है: ओमप्रकाश सिंह

WhatsApp-Image-2024-04-29-at-17.52.24
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने ग्राम ग्राम गढ़ी खानपुर, ब्यौर विक्रमपुर,चौसररा, हज़रत गंज, बहेडिया में जनसपंर्क कर गठबन्धन के प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने की अपील की इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में वर्तमान विधायक, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय महासचिव केके तोमर इस अवसर पर मुख्यातिथि ओमप्रकाश सिंह एव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय महासचिव केके तोमर पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में देश व जनता के लिए किए गए कार्यों का भाजपा के पास कोई हिसाब नहीं है। सच बात तो यह है कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार हर मुद्दे पर विफल सिद्ध हुई है उन्होंने कहा कि महंगा इलाज हर साल तकरीबन 6 करोड़ लोगों को गरीबी में धकेल देता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

करोड़ों लोग महंगे इलाज के लिए कर्ज, उधार और ब्याज के दुष्चक्र में फंस जाते हैं देश में आत्महत्या करने की सबसे बड़ी वजह आर्थिक तंगी और बीमारी है कांग्रेस 140 करोड़ भारतीयों को इस दुष्चक्र से बाहर निकालेगी। हर नागरिक को 25 लाख तक फ्री इलाज मिलने के बाद मेडिकल खर्च किसी की जिंदगी और परिवार तबाह नहीं करेगा इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा जिस नेता के कंधे पर हाथ रखकर PM फोटो खिंचवाते हैं। जिस नेता का चुनाव प्रचार करने 10 दिन पहले PM स्वयं जाते हैं। मंच पर उसकी प्रशंसा करते हैं। आज कर्नाटका का वह नेता देश से फरार है। उसके जघन्य अपराधों के बारे में सुनकर ही दिल दहल जाता है। सैकड़ों महिलाओं का जीवन जिसने तहस-नहस कर डाला मोदी जी क्या अब भी आप चुप रहेंगे? उन्होंने कहा कहा कि हमारा सिर शर्म से झुक गया है. उन्होंने कहा कि यह एक अक्षम्य अपराध है. यह शर्म का विषय है. वह एक सांसद हैं और पूर्व प्रधानमंत्री के पोते हैं. वह उसी सीट से सांसद हैं जिसका प्रतिनिधित्व पूर्व प्रधानमंत्री ने किया था वह देश छोड़कर भाग गए हैं आजेंद्र गौड़, आदित्य प्रताप सिंह, ठाकुर मुकेश सिंह,उदयभान सिंह टीटू सिंह जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गौरव सिंह राठौर प्रदीप कुमार पाल चन्द्रशेखर सिंह आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights