बदायूं। ककराला स्थित दरगाह सकलेनिया शराफतिमा के सायए-सज्जादा हजरत गाजी मियां हुजूर की वालिदा के इंतकाल पर रविवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने ककराला पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दरगाह शरीफ पहुंचकर हजरत गाजी मियां हुजूर से मुलाकात की और मरहूमा के लिए मगफिरत की दुआ करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि हजरत गाजी मियां हुजूर की वालिदा का 25 जुलाई 2026 को इंतकाल हो गया था। इस दुखद समाचार के बाद क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक लोगों का लगातार दरगाह पहुंचकर संवेदना प्रकट करने का सिलसिला जारी है। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने इस अवसर पर कहा कि किसी मां का साया सिर से उठ जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। उन्होंने हजरत गाजी मियां हुजूर से कहा कि “आपके इस गम में हम बराबर के शरीक हैं। अल्लाह तआला मरहूमा की मगफिरत फरमाए, उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करे और पूरे परिवार को सब्र-ए-जमील नसीब फरमाए।” इस दौरान हजरत गाजी मियां हुजूर ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दुआओं से नवाज़ा। दरगाह परिसर में मौजूद लोगों ने भी मरहूमा की रूह की मगफिरत के लिए सामूहिक रूप से दुआ की। इस मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ अली फरशोरी, अनवर खां, लालू, हर्षित यादव, जैगम भाई, मनोज गुप्ता, नवाज़िश खां, डॉ. उजैर सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की दुआ की।