तेंदुआ जंगल से दौड़ता हुआ आबादी इलाके में पहुचा, एक घर मे घुसा, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

WhatsApp-Image-2024-04-29-at-17.29.06
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

न्यूरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम अलीगंज में आज सुबह तड़के करीब 6:30 बजे महोफ जंगल की ओर से दौड़ता हुआ तेंदुआ आबादी के बीचों-बीच आया गया और रोड पर बने प्रेम शंकर के घर के बराबर में जानवरों के तबेले में घुस गया। ग्रामीण उस समय नीद से जगे हुए थे ।उन्होंने दूर से उसे कमरे के अंदर घुसते हुए तेंदुए को देख लिया था बाद में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बाहर से कमरे में कुंडी लगा दी। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ बड़ा है। यह सूचना गांव में आग की तरह तरह फैल गई । सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए सड़क पर व अपनी छतो पर चढ़ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना न्यूरिया थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार बिश्नोई व महोफ रेंजर डिप्टी रेंजर शेर सिंह को दी सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और उन्होंने कमरे को चारों तरफ से घेर लिया हालांकि इस गांव से महोफ जंगल मात्र 3 किलोमीटर दूर है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सूचना पर मौके पर वन विभाग के डीएफओ व सामाजिक वानिकी रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव उप जिला अधिकारी देवेंद्र सिंह डिप्टी रेंजर शेर सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतीककुमार दहिया आदि पहुंच गए और तेंदुआ को पकड़े जाने की तैयारी करने लगे। वन विभाग के डा दक्ष द्वारा 1बजकर 30 मिनट पर इसको बेहोशी का इंजेक्शन दिया और 1:47 मिनट पर पिंजरे में डाला गया तेंदुए को पिंजरे में डालकर बीसलपुर ब्रांच की नहर के किनारे किनारे पीलीभीत ले जाया गया। इसी गांव के 500 मीटर दूर करीब से 6 माह पूर्व अशोक कुमार को बाघ ने अपना ने अपना निवाला बनाया था।
रिपोर्टर सुमित राठौर

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights