उझानी में धूमधाम के साथ निकली हनुमान जयंती शोभायात्रा

Screenshot-2024-04-27-191415
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। नगर के कछला रोड घंटाघर पर स्थित मंदिर से केंद्रीय राज्यमंत्री ने पूजा अर्चना कर हनुमान जयंती शोभायात्रा का शुभारंभ कराया। शोभायात्रा पर श्रृद्धालुओं ने जमकर पुष्पवर्षा की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रृद्धालु मौजूद रहे। शनिवार को नगर के कछला रोड पर स्थित पंचमुखी मंदिर से हनुमान जयंती शोभायात्रा का केंद्रीय राज्यमंत्री बी०एल० वर्मा व पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।हापुड़ का बैंड, अलीगढ़ का काली अखाड़ा समेत आगरा, कासगंज, बहजोई की सुंदर झांकियों के साथ शोभायात्रा नगर में निकाली गई । यह शोभायात्रा नगर के कछला रोड, बाजार कला, साहुकारा, बड़ी माता मंदिर, बिल्सी रोड, स्टेशन रोड, पुरानी अनाज मंडी होती हुई पुनः पंचमुखी मंदिर पहुंची जहां पर शोभायात्रा विसर्जित हुई।

शोभायात्रा में राधा कृष्ण, गणेश जी, बजरंगबली, शंकर पार्वती आदि कई सुंदर झांकिया थी जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा के दौरान जगह – जगह श्रृद्धालुओं ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की वहीं दुकानदारो ने शरबत, पानी व परसाद भी बांटा।


इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद बाबा, सचिन अग्रवाल उर्फ बंटी, राहुल शंखधार, अंकित वार्ष्णेय उर्फ डब्बू, टॉमसन, संदीप सक्सेना समेत बड़ी संख्या में श्रृद्धालु मौजूद रहे। वही सुरक्षा की दृष्टि से उझानी पुलिस समेत कई थानों का पुलिस फोर्स व पीएसी मौजूद रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights