अलीगढ़ के 2121 पोलिंग बूथों में से 1112 बूथों पर होगी वेब कास्टिंग, अंदर-बाहर लगाए गए कैमरे

download-36
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

अलीगढ़। चुनाव आयोग ने इस बार भी अलीगढ़ जिले के 50 प्रतिशत बूथों पर मतदान प्रक्रिया का सीधा प्रसारण (वेबकास्टिंग) कराने का निर्णय लिया है। इसके चलते कहीं से बैठकर हो रही वोटिंग को देखा जा सकेगा। केंद्रीय व राज्य चुनाव आयोग नियंत्रण कक्ष से सीधे ही पोलिंग बूथों की प्रत्येक गतिविधियों पर अपनी नजर रख सकेंगे। इन बूथों पर अंदर और बाहर कैमरे लगाए गए हैं। एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि जिले में बने 2121 पोलिंग बूथों में से 50 प्रतिशत संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की वेबकास्टिंग (लाइव प्रसारण) की जाएगी। खैर,  263, 426, बरौली, 259, 425 , अतरौली, 296, 472 , कोल, 137, 415 , अलीगढ़, 94, 383, जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी। जहां चेकिंग के लिए बैरियर स्थापित किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया की फोटो व वीडियोग्राफी होगी। ईवीएम में नोटा का भी प्रयोग किया जाएगा।  भारतीय संविधान ने आम आदमी को वोट की सबसे बड़ी ताकत दी है। इस ताकत का जरूर इस्तेमाल करें। जितनी ज्यादा मतदान होगा, उतना ही लोकतंत्र भी मजबूत होगा और अच्छे जनप्रतिनिधि चुनकर आएंगे।- चैत्रा वी, मंडलायुक्त, अलीगढ़ मंडल  लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। आपकी सहभागिता से ही लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। आपके वोट डालने से लोकतंत्र को संजीवनी मिलेगी, जो पांच साल तक आपके लिए बेहतर होगा।-शलभ माथुर, पुलिस महानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र  मतदान का रिकॉर्ड केवल मतदाता ही बना सकते हैं। मुझे उम्मीद ही नहीं है, बल्कि अलीगढ़ के मतदाताओं पर पूरा भरोसा है कि वह मतदान फीसद कम से कम 80 के पार ले जाएंगे। सभी लोग मतदान जरूर करें। – विशाख , जिलाधिकारी, अलीगढ़ बिना किसी भय और खौफ के मतदाता मतदान करें। घर से निकलें और अपने मताधिकार का भरपूर प्रयोग करें। संजीव सुमन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़  मताधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें मजबूत राष्ट्र व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। सभी मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान करना चाहिए।  स्वामी पूर्णानंदपुरी  लोकतंत्र के महापर्व पर प्रत्येक मतदाता को सहभागी बनना चाहिए । मतदान करना प्रत्येक मतदाता का अधिकार है। उन्हें वंचित नहीं मतदान करके दिए गए हक का उपयोग करना चाहिए। इसलिए मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए।- योगी कौशलनाथ लोकतंत्र की खूबसूरती मतदान से ही है। इससे सशक्त और मनचाही सरकार बनती है। अच्छी सरकार ही देश व राज्य को अच्छी दिशा देने के लिए होती है। ऐसे में मतदान करना बहुत जरूरी है। लोकसभा चुनाव में सभी मतदाता जरूर मतदान करें। – डॉ. भारती पूर्णानंदपुरी  चुनाव कोई भी हो इसे लोकतंत्र के पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए काफी समय से चुनाव आयोग प्रयास कर रहा है। मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर अधिकाधिक मतदान करें।  पुनीता चेतन  लोकतंत्र में मतदान बेहद जरूरी है। हमें अच्छी सरकार एवं जनप्रतिनिधि के चयन के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। इस बार अलीगढ़ वासियों को जागरूकता दिखाते हुए मतदान करने का नया रिकार्ड बनाना चाहिए। – सरदार भूपेंद्र सिंह

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights