बरेली में पीएम मोदी का रोड शो, भगवा रथ पर सीएम योगी संग दिखा ये अंदाज

Screenshot-2024-04-26-205449-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बरेली में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो के लिए भगवा वाहन को फूलों से सजाया गया, जिसमें सवार होकर पीएम मोदी ने 45 मिनट में करीब 1.2 किमी का सफर तय किया। भगवा रथ पर सीएम योगी आदित्यनाथ, सांसद संतोष गंगवार और भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार भी मौजूद रहे। रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने टॉर्चनुमा कमल का फूल दिखाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने पीएम मोदी पर फूल बरसाए। 21 बटुकों ने स्वस्ति वाचन से पीएम मोदी का स्वागत किया। रोड शो करीब 45 मिनट तक चला। इस दौरान पीएम मोदी ने राजेंद्रनगर के स्वयंवर बरातघर से शहीद पंकज अरोड़ा स्तंभ तक करीब 1.2 किमी की दूरी तय की। समर्थकों की भीड़ पीएम मोदी की एक झलक पाने और स्वागत करने के लिए बेताब दिखी। कई जगह मंच बनाए गए थे,

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जहां से लोगों ने फूल बरसाकर पीएम मोदी का स्वागत किया।रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कुछ बोले नहीं, लेकिन इशारों-इशारों में ही जनता से भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। प्रधानमंत्री मोदी के हाथ में एक टॉर्चनुमा कमल का फूल था, वह लगातार इस चिह्न को हिलाते दिखाई दिए। सीएम योगी के हाथ भी भाजपा का चुनाव चिह्न रहा। कई बार ऐसा मौका आया कि पीएम मोदी ने दोनों हाथ जोड़कर लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। पीएम मोदी को देखने के लिए लोग छतों पर भी खड़े रहे। 

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि रोड शो का हिस्सा नहीं बन सके। इन्हें बैरियर लगाकर रोक दिया गया। इन्होंने आम लोगों की तरह खड़े होकर पीएम मोदी का रोड शो देखा। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। 223 प्वाइंट बनाकर तीन हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।21 बटुकों ने स्वस्ति वाचन से पीएम मोदी का स्वागत किया। वहीं पीएम मोदी के रोड शो के दौरान कलाकारों ने लोक संस्कृति के रंग भी बिखेरे। रोड शो के बाद पीएम मोदी और सीएम योगी त्रिशूल एयरबेस पहुंचे, यहां से पीएम दिल्ली और सीएम लखनऊ के लिए रवाना हो गए। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights