आयोग के टोलफ्री नम्बर पर सम्पर्क कर कराएं निर्वाचन सम्बंधी समस्याओं का निस्तारण

WhatsApp-Image-2024-04-26-at-18.22.03
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सामान्य प्रेक्षक के0के0 सुदामा राव व पुलिस प्रेक्षक प्रियंका नरवररे व अपर जिलाधिकारी प्रशासन रेनू सिंह ने शुक्रवार को विकासखंड क्षेत्र जगत व सालारपुर के वल्नरेबल सहित अन्य बूथों का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। सामान्य प्रेक्षक के0के0 सुदामा राव ने कहा कि निर्वाचन को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी व निर्विघ्न रूप से संपन्न करना है सभी की जिम्मेदारी है।
सामान्य प्रेक्षक के0के0 सुदामा राव ने उपस्थित ग्रामवासियों व मतदाताओं से कहा कि उन्हें किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है, पूरा प्रशासन उनके साथ खड़ा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि सभी मतदाता आगामी मतदान दिवस 07 मई 2024 को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्हेांने कहा कि निर्वाचन आयोग के टोलफ्री नम्बर पर सम्पर्क कर निर्वाचन सम्बंधी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करा सकते हैं। सामान्य प्रेक्षक ने विनावर व कुवरगांव के उच्च प्रा0 वि0 आरिफपुर नवादा, प्रा0 वि0 खासपुर, प्रा0 वि0 अर्सिस, संविलियन विद्यालय अर्सिस सहित विभिन्न वल्नरेबल सहित अन्य बूथों का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामवासियों व मतदाताओं कर उन्हें आगामी मतदान दिवस 07 मई को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने के लिए कहा।इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक के लाइज़निंग आॅफिसर शशिकांत यादव सहित अन्य अधिकारी, ग्रामवासी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights