तेज हवा के साथ बारिश, मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत

capture-773-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

दिल्ली। एनसीआर में सोमवार सुबह के बाद मंगलवार शाम को भी बारिश की बूंदों के रूप में राहत बरसी। दोपहर तक तेज धूप और गर्म हवा चलने से लोग परेशान नजर आए।  शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में काले बादल छा गए। इसके कुछ देर बाद तेज हवा चलने के साथ ही गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बीच लोग भी अपने घरों की बालकनी और आंगन में मौसम का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार यानी आज के लिए दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा चलने की संभावना जताई थी। इसके अलावा विभाग का अनुमान है कि कल यहां यानी 24 अप्रैल और 25 अप्रैल को दिल्ली और आसपास के इलाकों में मुख्य तौर पर मौसम साफ रहेगा। जबकि इसके बाद 29 अप्रैल तक दिन में तेज हवा चल सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से पूरे प्रदेश में तापमान में कम से कम दो डिग्री की बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। बुधवार को कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, बलरामपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, उन्नाव, रायबरेली, कानपुर और आसपास।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights