बदायूं। ‘भविष्य ज्योति’ सम्मान समारोह में BRB मॉडल स्कूल, बदायूं को कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।विद्यालय की ओर से यह सम्मान समन्वयक उत्कर्ष सक्सेना एवं प्रीति मिश्रा ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया तथा इस सम्मान का श्रेय विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, समर्पित शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन को दिया।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सम्मान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शिक्षण वातावरण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति विद्यालय की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। BRB मॉडल स्कूल भविष्य में भी उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों एवं नैतिक मूल्यों के साथ विद्यार्थियों को सफलता के नए आयामों तक पहुँचाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेगा।