बरेली। पीस कमेटी ऑफ इंडिया की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बड़ा बाजार स्थित कन्हैया टोला, हरि बाबा आश्रम के निकट रस्तोगी धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन गुरु जनार्दन आचार्य जी एवं संरक्षक संजीव शर्मा उर्फ दद्दा के निर्देश पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल तथा राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह तनेजा ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे तथा आगामी जनहित एवं सेवा कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज में शांति, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए संगठन निरंतर सक्रिय रहेगा। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर सेवा कार्यों को गति देने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश सचिव मंटू दादा, प्रदेश सचिव एवं सलाहकार डॉ. सैयद शहाबुद्दीन, मोनू खान, खुशनुमा खान, मीडिया प्रभारी सैयद सलमान, प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार रस्तोगी, विवेक शर्मा, रामकिशन, कमल रस्तोगी (चंदौसी वाले), महेश रस्तोगी, हर्ष रस्तोगी, गोपाल रस्तोगी, निसार अहमद, आशुतोष अग्रवाल, सोनू उर्फ पिंकू रस्तोगी, अनमोल रस्तोगी, शिवम रस्तोगी (छिलाई वाले), अली हसन, नासिर बाबू, रोहित अग्रवाल, शिवम रस्तोगी, शाहनवाज तथा रस्तोगी सभा के महामंत्री नितेश रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।बैठक के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता, भाईचारे तथा राष्ट्रीय सद्भाव को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।