मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

‘भविष्य ज्योति’ सम्मान समारोह में मदर एथीना स्कूल का शानदार प्रदर्शन, कक्षा 10 के 20 और 12वीं के आठ मेधावी छात्र हुए सम्मानित

July 27, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। ‘भविष्य ज्योति’ सम्मान समारोह में मदर एथीना स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 20 विद्यार्थियों तथा कक्षा 12वीं के आठ मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में जिलाधिकारी अवनीश रॉय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर उनकी सफलता की सराहना की। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12वीं के छात्र अभिनव पाठक ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए टाइम मैनेजमेंट के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण सबसे महत्वपूर्ण हैं। उनके प्रेरक विचारों ने उपस्थित विद्यार्थियों को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान किया।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अनुशासित जीवनशैली, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार को अपने सभी मेधावी विद्यार्थियों पर गर्व है और उन्हें विश्वास है कि ये छात्र भविष्य में शिक्षा, समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।उन्होंने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे निरंतर ज्ञान, अनुशासन और उत्कृष्टता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहें तथा अपने परिवार, विद्यालय और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।
विद्यालय परिवार ने सम्मानित सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट परिणामों की परंपरा को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights