भाजपा विकास और राष्ट्रवाद की, तो विरोधी दल करते हैं परिवारवाद की राजनीति : दुर्विजय शाक्य

WhatsApp-Image-2024-04-20-at-20.23.11-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने सहसवान विधानसभा के इस्लामनगर क्षेत्र में जनसम्पर्क के दौरान कहा कि देश की जनता इस बार 400 पार का मन बना चुकी है। क्योंकि भाजपा विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति करती है। जबकि विरोधी दल केवल परिवारवाद की राजनीति करते हैं। साथ ही भाजपी की रीति-नीतियां गिनाईं। यहां के लोगों ने भाजपा के पक्ष के मतदान का संकल्प लिया। उन्होंने अचलपुर, मौजुद्दीनगर, बझांगी, दजरामपुर व सैफुल्लागंज गांवों में भी भ्रमण किया। यहां लोगों ने प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया। उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया।जनसंपर्क अभियान के दौरान दुर्विजय सिंह शाक्य नूरपुर पिनौनी, पतीसा, अगरास किसैरा इबादुल्लानगर, सुंदरनगर, सुराही व मई कलां, करियामई गांव भी वोट और समर्थन माँगने गए, जनता ने भरपूर लाढ़-प्यार व आशीर्वाद दिया।लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा की बदायूं की जनता ने 40 वर्षों तक परदेसियों पर भरोसा किया है। वे सभी परदेसी जो बदायूं की जनता ने साँसद बनाकर दिल्ली भेजे थे। वे सभी साँसद लौटकर बदायूं कभी नहीं आए, उनको जनता के सुख-दुःख की कोई चिंता नहीं। इसलिए इस बार बदायूं की मिट्टी में जन्मे अपने बेटे को चुनाव जिता दो, आपके मान सम्मान और बदायूं के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा।उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी सरकार है, जिसमें देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

देश विकास के ट्रैक पर दौड़ रहा है। हमारे प्रधानमंत्री 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए 24 घंटे सातों दिन काम कर रहे हैं। देश के लिए समय दे रहे हैं। वह दिन दूर नहीं, जब भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरेगा। जरूरत है तो केवल अपना वोट कमल के फूल को देने की। आपका एक प्रयास समूचे विश्व में भारत की पहचान बदलकर रख देगा।इस मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डीके भारद्वाज, ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र यादव, पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र लीडर, सुभाष चन्द्र गुप्ता, मुरली मनोहर गुप्ता, संजीव पहलवान, हितेंद्र शँखधार, अनूप सिंह, हाजी सलीम, मोनिका सक्सेना, कुलदीप गुप्ता, संजीव गुप्ता, राजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights