मुरादाबाद के भाजपा उम्मीदवार सर्वेश सिंह का निधन

Screenshot-2024-04-20-203428
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मुरादाबाद। भाजपा उम्मीदवार सर्वेश सिंह का निधन, ऐसा हुआ तो होंगे उपचुनाव मुरादाबाद से भाजपा के उम्मीदवार सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। शुक्रवार को ही उनकी लोकसभा सीट पर मतदान हुए थे। वो खुद भी वोट डालने भी पहुंचे थे। अचानक आई इस खबर से न केवल पार्टी बल्कि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। शुरुआती तौर पर उनकी मौत हार्ट अटैक से बताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि भाजपा के कुंवर सर्वेश कुमार सिंह ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से वर्ष 1991, 1993, 1996, 2002 औप 2012 में (पांच बार) विधायक निर्वाचित हो चुके थे। वह वर्ष 2014 में सांसद रह चुके थे। 2019 में उन्हें सपा के एसटी हसन ने हरा दिया था। उनके बेटे शुशांत सिंह बिजनौर जिले की बड़ापुर विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं।भाजपा जीतेगी तो उप चुनाव होगा- डीएम डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार के निधन की जानकारी मिली है। इससे चुनाव प्रक्रिया पर को कोई असर नहीं पड़ेगा। मतगणना निर्धारित तिथि पर आयोजित होगी। यदि भाजपा चुनाव जीतती है तो उप चुनाव होगा। भाजपा हारती है तो कुछ नहीं होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights