05 मई से पहले प्रत्येक चौखट पर मोदी जी अपील लेकर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता : रमेश विधूड़ी

WhatsApp-Image-2024-04-20-at-20.23.52
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भाजपा केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी/ दक्षिण दिल्ली के साँसद रमेश विधूड़ी ने संबोधित किया।भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी रमेश बिधूड़ी ने कहा जिन पदाधिकारी पर चुनाव से संबंधित जिम्मेदारियां हैं उनको निचले स्तर तक ले जाकर सौ प्रतिशत पूरा करने का कार्य करें। संचालन समिति में चुनाव कार्यालय, कॉल सेंटर, वाहन व्यवस्था, प्रचार सामग्री, सोशल मीडिया हाईटेक अभियान, मीडिया प्रबंधन, बूथ स्थर के कार्य, वीडियो वैन, प्रचार वाहन, लाभार्थी संपर्क, सामाजिक संपर्क, युवा संपर्क, महिला संपर्क, अनुसूचित जाति संपर्क, विशेष संपर्क अभियान, प्रभावी मतदाताओं से चल रहे सम्पर्क अभियानों की समीक्षा की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा 07 मई से पहले प्रत्येक घर की चौखट तक मतदाता पर्ची व मोदी जी की अपील पहुंचाने का जिम्मा भाजपा कार्यकर्ताओं का होगा। उन्होंने कहा बदायूं के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य को जिताकर दिल्ली भेज देना जिससे कि मोदी जी 2047 के विकसित भारत के संकल्प की परिकल्पना साकार हो सके।भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम, जनता जनार्दन के आशीर्वाद से बदायूँ लोकसभा इस बार रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे।इस मौके पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights