गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा बाबूराम धर्मशाला, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

WhatsApp Image 2026-09-16 at 6.14.19 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बाबूराम धर्मशाला, शिवाजी मार्ग पर आयोजित श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से किया गया। सुबह 9 बजे भगवान श्री गणेश जी की मान-वंदना के बाद विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजन एवं आरती संपन्न हुई। शाम को भजन संध्या के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम में न्यू स्टेप डांस स्टूडियो, महानगर के बच्चों ने डांस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ भगवान गणेश जी की स्तुति की तथा भजनों की प्रस्तुति भी दी। संस्था की ओर से नक्षिता, निश्चल, योगेश, काशवी, मीनाक्षी, आदित्य शर्मा, संजना, रोहित आदि बच्चों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के आयोजन में तुषार गर्ग की प्रमुख भूमिका रही। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में भगवान गणेश के भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। बच्चों एवं भक्तों के “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय और मंगलमय हो उठा।संस्था पिछले 30 वर्षों से भगवान श्री गणेश जी का जन्मोत्सव श्री गणेश महोत्सव के रूप में मनाती आ रही है। संस्था के अध्यक्ष अनिल पाटिल ने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि के दाता और विघ्नहर्ता हैं। उनकी पूजा-अर्चना से घर में सुख-शांति आती है और भक्तों के दुख दूर होते हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक गणेश उत्सव के माध्यम से सनातन धर्म की धार्मिक आस्था और परंपराओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा युवा पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि नाथ नगरी बरेली में बड़ी संख्या में घरों में भगवान गणेश जी की स्थापना कर पूजन-अर्चन किया जा रहा है। इससे पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। 20 सितंबर तक चलने वाले इस साप्ताहिक महोत्सव को हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि बुधवार, 16 सितंबर को छोटे-छोटे बच्चों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं के मन में अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना को मजबूत करना है।महोत्सव के समापन अवसर पर 20 सितंबर को नाथ नगरी बरेली में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें मुंबई की तर्ज पर दही-हांडी उत्सव भी प्रमुख आकर्षण रहेगा।कार्यक्रम के पश्चात सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से भगवान श्री गणेश जी की आरती की। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रशांत पटेल भी उपस्थित रहे। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश जी का पूजन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में तुषार गर्ग, मनीष शर्मा, पवन बाजपेई, अरुण कुमार, नानासाहेब गाड़े, विशाल सक्सेना, अविनाश पाटील, सरजाराव पाटिल, दत्ता मराठा, पांडुरंग मराठा, संतोष मराठा, विजय मराठा, सौरभ अग्रवाल, विजय अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, दयाशंकर वर्मा, सुधीर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणेश भक्त मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights