बरेली । कुतूब ए बरेली हज़रात शाहदाना वली रहमतुल्लाह अल्हे के उर्स के तीसरे दिन मजार ए मुबारक पर सन्दल पेश कर सलातो सलाम का नजराना मस्जिद के इमाम मौलाना मुशाहिद रज़ा ने पेश किया। इसी कड़ी में वरिष्ठ समाज सेवा समिति के संस्थापक मिर्ज़ा मुकर्रम बेग की सरपरस्ती में अध्यक्ष मिर्जा शाहाब बेग,गुल्लन खा,निसार पहलवान,फैज़ान नूर खा, फसाहत नूर खा,फरीद खान,उस्मान अल्वी,अदनान रज़ा, शीरोज सैफ कुरैशी ने दरगाह शाहदाना वली पर चादर व गुल पोशी कर हिंदुस्तान में अमनो अमन व भाईचार सलामती खुश हाली के लिए खुसूसी दुआ की दरगाह के मुतावल्ली अब्दुल वाजिद खा बब्बू मिया ने सभी की दस्तारबंदी कर हौसला अफजाई की। दरगाह शरीफ पर दिन भर हज़रिने महफिल के लिए लंगर का इंतजाम रहा बाद नमाजे असर,चन्द मिया अशरफी ने मिलादे पाक का नजराना बारगाह ए दाना वली में पेश। किया,रात 9: बजे दूरदराज से अये फनकार सुभान नियज़ी रामपुर,शाहदब सुल्तानी बदायूं,नसीम आरिफ मुरादाबाद,यूसुफ परवाज़,बरेली,शबेज़ बरेली,ने सरकार शाहदाना वली की शान में कलाम पेश करते हुए कहां तेरा दर है वह दर दाना वली जहां झुकाते हैं शहंशाह भी सर दाना वली इस कलाम पर जायरीन झूम उठे उर्स के सभी प्रोग्राम दरगह के मुलावल्ली अब्दुल वाज़िद खा नूरी बब्बू मिया की सरपरस्ती में हुए उर्स की व्यवस्था देखने वालों में मुख्य रूप से,युसूफ इब्राहिम वसी अहमद वारसी, मौलाना आला उद्दीन,अब्दुल सलाम नूरी,भूरा साबरी,जावेद खा,शान खा,परवेज खा,दिलावर खान,तौसीफ खान,सलीम रजा,आदि सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे ।