बदायूँ में ब्राह्मण समाज के सर्व समाज जन सेवार्थ के लिए बैकुंठ धाम वाहन का हुआ लोकार्पण

WhatsApp-Image-2024-04-14-at-15.43.31
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूॅ। सामाजिक सरोकारों की संकल्प यात्रा में जनपद के ब्राह्मण समाज ने सर्व समाज जन सेवार्थ के लिये बैकुंठ वाहन समर्पित कर एक और अध्याय जोड़ दिया। यहाँ भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के नेतृत्व में जनपद के समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों के सहयोग से बनवाए गए बैकुंठ धाम वाहन का लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित त्रिभुवन शर्मा द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर नारियल फोड़ कर वाहन का लोकार्पण किया। पंडित त्रिभुवन शर्मा ने जनपद बदायूं के ब्राह्मणों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सबका हित करना और परोपकार करना हमारे ब्राह्मण समाज की पहचान रही है और जनपद का ब्राह्मण समाज पूरे प्रदेश में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


समिति के महामंत्री अजय मिश्रा एवं महासभा के जिला अध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि नगर में लंबे समय से एक स्वर्ग वाहन की जरूरत थी जिसको देखते हुए नगर के ब्राह्मण समाज के लोगों से धनराशि एकत्र कर नगर के समस्त लोगो के लिये एक स्वर्ग वाहन तैयार कराया है। जिससे अब किसी को भी शव को कछला घाट ले जाने या मुक्ति धाम ले जाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न होगी।स्वर्ग वाहन आ जाने से समस्त नगरवासियों को काफी सहूलियत मिलेगी। जिला प्रवक्ता आयुष भारद्वाज ने बताया कि बैकुंठ वाहन की बुकिंग के लिए9412602635, 9456839032, 8941806301, 9319780559, 8192816237 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।कार्यक्रम अध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडेय ने समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर बरेली के जिलाध्यक्ष गजेंद्र पांडे, कौशल सारस्वत, जिला महामंत्री महेश पाठक, समिति समन्वयक रमेश तिवारी,अजय मिश्र, ब्रज क्षेत्र मंत्री रजनी मिश्रा, नत्थू लाल पाराशरी, सुरेंद्र उपाध्याय, डॉ उमेश गौड़, डॉ भास्कर शर्मा, शरद शंखधार,डॉ अक्षत अशेष, विवेक शर्मा ,राजीव शर्मा, द्विजेंद्र उपाध्याय, पंकज शर्मा, आयुष भारद्वाज, ज्ञानेंद्रनाथ मिश्र, विनीत शर्मा,कमलकांत शर्मा, अश्वनी भारद्वाज,, एड गौरव शर्मा, आरके उपाध्याय, दिनेश शर्मा, अशोक गोड, अयोध्या प्रसाद शर्मा, एडवोकेट विनोद मिश्रा, विपिन शर्मा, एड सुभाष शर्मा, अमोल शर्मा, संजीव शर्मा, संजीव तिवारी, अमन मयंक शर्मा, हरिकिशन शर्मा,अमित पांडे, विनय चतुर्वेदी, अनुराग शर्मा, वीरेश उपाध्याय, विकास शर्मा, मनोज शुक्ला, नरेश चन्द्र शंखधार, अभय भारद्वाज, पवन उपाध्याय , आशीष उपाध्याय समेत ब्राह्मण समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights