पीलीभीत में विपक्ष पर बरसे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, CAA का जिक्र कर बंगाली समाज को साधा

download-3-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के गभिया सहराई में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। धामी ने कहा कि 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार था। तुष्टीकरण था। परिवारवाद को बढ़ाने का काम होता था। अब नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। दूसरे लोग,  अपनी पार्टी और परिवारों को बचाने के लिए बेमेल गठबंधन कर रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में गुंडे ओर माफिया को संरक्षण मिलता था। योगी आदित्यनाथ के आने बाद पूरे उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। योगी राज में गुंडे, माफिया की क्या दुर्गति हो गई है, यह बताने की आवश्यकता नहीं है। गुंडों की जगह या तो जेल में हैं या कहीं और है, यह सब जानते हैं। भाजपा ही ऐसी अकेली पार्टी है जो विकास और सुशासन को साथ लेकर चल रही है।  पुष्कर सिंह धामी ने सीएए से बंगाली वोटों का समीकरण साधा। कहा कि सीएए से बंगाली समाज की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में रहने वाले बंगाली समाज को दी गई सुविधाओं का जिक्र किया। प्रबुद्ध जन सम्मेलन में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बंगाली समाज की महिलाओं ने स्वागत किया। आरती की और विशेष उलूक (उल्लू) ध्वनि निकाली। बताया जाता है महिलाएं यह ध्वनि विशेष अवसरों पर निकालती हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights