कासना थाने में लगी भीषण आग, 100 वाहन सहित थाना प्रभारी का कार्यालय जलकर राख

download-76
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

 ग्रेटर नोएडा। कासना थाना में मंगलवार को हुए भीषण अग्निकांड में वहां थाना प्रभारी का कार्यालय सहित 100 से ज्यादा खड़े वाहन जलकर राख हो गए। थाने के पास लगे ट्रांसफार्मर के फटने से यह अग्निकांड हुआ। जो गाड़ियां जली हैं, उनमें करीब 80 बाइक वह हैं जो जब्त करके लाई गई थीं। एक सरकारी बाइक है। अन्य चार पहिया वाहन हैं। चपेट में आने से पहले थाना प्रभारी के कक्ष से सारा रिकॉर्ड सुरक्षित निकाल लिया गया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चार दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।  मंगलवार की शाम को करीब 4:30 बजे थाना कासना के पास लगा ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ अचानक फट गया। साथ ही उसमें आग लग गई। यह ट्रांसफार्मर थाना परिसर से मात्र आठ मीटर की दूरी पर है, इसलिए आग की लपटें थाना प्रभारी के कक्ष तक पहुंच गईं। थाना वन विभाग की जमीन पर बना है, इसलिए पूरे थाने की इमारत इंशूलेटेड फाइबर पैनल के मैटेरियल से बनी हैं। लपटों ने जल्द ही इस मैटेरियल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग लगते देख वहां मौजूद करीब 50 पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी के कक्ष से सारा रिकॉर्ड सुरक्षित निकाल लिया। चार फरियादी भी मौजूद थे, उन्हें भी सुरक्षित किया। थाना प्रभारी के कक्ष में रखा फर्नीचर जल गया है। देखते ही देखते आग ने फाइबर पैनल को पूरी तरह चपेट में ले लिया। इसी के साथ थाने में जब्त या सीज करके लाए गए दोपहिया वाहनों ने भी आग पकड़ ली। सूचना पर फायर ब्रिगेड का चार गाड़ियां पहुंची। डेढ़  घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि अग्निकांड में मुकदमों से जुड़े दस्तावेज जल जाते तो जांच प्रभावित होती। पुलिसकर्मियों ने समय रहते उनको बाहर निकाल लिया। थाना कासना में ट्रांसफार्मर फटने से आग लगी। डेढ़ घंटे में उस पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। अग्निकांड से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights