मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 7 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अनुराधा पौडवाल ने भाजपा की सदस्यता करी ग्रहण

March 16, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान से थोड़ी देर पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का निर्णय लिया। अपने भक्ति गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वालीं अनुराधा पौडवाल ने पॉलिटिक्स ज्वाइन करने की खुशी जाहिर की है। अनुराधा पौडवाल ने अपनी ज्वाइनिंग पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मैं ऐसी पार्टी का हिस्सा बनकर खुश हूं, जिनका सनातन धर्म से गहरा जुड़ाव रहा है। बीजेपी ज्वाइन करना मेरा सौभाग्य है। कर्नाटक के कारावार में जन्मीं अनुराधा पौडवाल ने 19 की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने ‘अभिमान’ के लिए ‘ओमकारम बिंदु संयुक्तम’ से सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। इस गाने को एसडी बर्मन ने कंपोज किया था। एक समय था जब बॉलीवुड में अनुराधा पौडवाल की तूती बोलती थी। उन्हें दूसरी लता मंगेशकर कहकर पुकारा जाने लगा। 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘हीरो’ में ‘तू मेरा हीरो है’ गाने से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद पॉपुलर गानों की लड़ी लग गई। अनुराधा पौडवाल ने उदित नारायण, कुमार सानू जैसे सिंगर्स के साथ खूब गाना गाया और नाम कमाया। उन्हें कई अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। कुछ वर्षों तक इंडस्ट्री को हिट गाने देने के बाद अनुराधा पौडवाल ने अपना पूरा ध्यान भक्ति गीतों में लगा दिया और फिल्म इंडस्ट्री में गाने से किनारा कर लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights