मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

एनिमल मूवी को लेकर संदीप रेड्डी वांगा पर कसा तंज

March 16, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड। दिग्गज स्क्रीनराइटर और लिरिसिस्ट जावेद अख्तर किसी भी मुद्दे पर अपनी बात कहने से पीछे नहीं हटते। उनका फिल्म मेकिंग का अपना एक तरीका है। कुछ समय पहले उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा पर एडल्ट फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर कटाक्ष किया था। दोनों के बीच अपने-अपने क्राफ्ट को लेकर चली जुबानी जंग पर अब जावेद अख्तर ने उन्हें मजेदार जवाब दिया है संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ को कई क्रिटिसिज्म का शिकार होना पड़ा। फिल्म में दिखाए गए कुछ सीन पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ी थी। जावेद अख्तर ने भी फिल्म की क्राफ्टिंग पर सवाल उठाए थे, जिसके जवाब में संदीप ने फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी ‘मिर्जापुर’ को लेकर जावेद अख्तर पर वार किया। अब जावेद अख्तर ने संदीप रेड्डी वांगा को इसका तगड़ा जवाब दिया है। मोजो स्टोरी को दिए इंटरव्यू में जावेद ने संदीप की खिल्ली उड़ाई। उन्होंने कहा कि संदीप रेड्डी उनके 53 साल के करियर में उनकी फिल्म, स्क्रिप्ट, सीन, डायलॉग या गाने में एक भी गलती नहीं निकाल पाए। जब वो ऐसा नहीं कर सके, तो उन्होंने उनके बेटे के काम की तुलना शुरू कर दी। जावेद ने कहा कि संदीप ने उस टीवी सीरियल को लेकर फरहान अख्तर के काम को लेकर कहा जो उनके बेटे ने न तो डायरेक्ट किया, न उसकी कहानी लिखी और न ही उसमें एक्टिंग की। सिर्फ शो को प्रोड्यूस किया है। जावेद अख्तर ने ये भी कहा कि वह किसी की आलोचना नहीं कर रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा के पास ये हक है कि वह जितने चाहे उतने एनिमल बना लें। उन्हें फर्क नहीं पड़ता। संदीप रेड्डी वांगा और जावेद अख्तर के बीच ये विवाद तब से शुरू हुआ, जब से जावेद अख्तर ने फिल्म में जूता चाटने वाले सीन, महिलाओं को थप्पड़ मारने को नॉर्मलाइज करते हुए दिखाना और कुछ बाकी सीन्स पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि अगर ऐसी फिल्म हिट होती है, तो यह चिंता की बात है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights