उत्तर प्रदेश में अब सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हर रविवार को पूर्णतया लॉकडाउन, बिना मास्‍क पकड़े गए तो 1 हजार रुपये जुर्माना

1584870727-0746
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोजना टीम-11 और फील्ड अफसरों के साथ वर्चुअली बैठक कर रहे हैं. शुक्रवार को टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक के बाद सीएम योगी ने प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हर रविवार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कंपलीट लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. उत्तर प्रदेश में अब सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को पूर्णतया बंदी रहेगी. इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार तथा दफ्तर बंद रहेंगे. प्रदेश के सर्वाधिक संक्रमित जिलों में व्यापक सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बैठक के दौरान सीएम योगी ने भरण-पोषण भत्ता की सूची अपडेट करने के भी निर्देश दिए हैं. इससे जल्द ही गरीबों को राहत राशि मिल सकेगी. वहीं, विधायक निधि का उपयोग भी कोबिड केयर फंड में किया जाएगा. प्रदेश में बिना मास्क के कोई नहीं चल सकेगा. मास्क न लगाने वालों पर 1000 का जुर्माना लगाया जाएगा और दूसरी बार बिना मास्क पकड़े जाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना देना होगा.

सीएम योगी ने उन जिलों में कोविड हॉस्पिटल बनाने का निर्देश दिया है, जहां कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 2,000 से अधिक हैं. निजी अस्पतालों को भी कोविड-19 अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने का आदेश दिया गया है. बता दें कि लखनऊ में कोरोना के 5,183 नए मामले सामने आए, जबकि 26 लोगों की मौत हो गई. वहीं, पूरे यूपी में गुरुवार को 22,439 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. साथ ही 104 लोगों की मौत भी हुई है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights