मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वेद प्रचारक आचार्य संजीव रूप ने वैदिक रीति से यज्ञ पूर्वक 147 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार कराया

WhatsApp-Image-2024-02-29-at-17.52.39
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज ब्लाक अंबियापुर में तीन ब्लाकों के 147 युवक युवतियों को विवाह के बंधन में बांधा गया! ब्लाक अंबियापुर नगर पालिका उझानी, नगर पालिका इस्लामनगर तथा कछला के 147 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। आर्य समाज गुधनी के अंतरराष्ट्रीय वेद प्रचारक आचार्य संजीव रूप ने वैदिक रीति से यज्ञ पूर्वक 147 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया! आचार्य संजीव रूप ने नव दंपति को बताया कि गृहस्थ आश्रम सब आश्रमों का आधार होता है , विवाह एक संस्था है जिसके सदस्य पति और पत्नी होते हैं! घर में प्रेम से मिलकर रहना ही घर को मंदिर बना लेना है, घर लड़ने झगड़ने को नहीं होते! मुख्य अतिथि बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने आशीर्वाद देते हुए कहा उत्तर प्रदेश सरकार भाजपा सरकार गरीब मजलूम और कमजोरों के साथ खड़ी है! लोग बेटी होते ही शोक में डूब जाते थे कि इसका विवाह कैसे करेंगे, अब इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार ने ले ली है!

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

गरीब बेटियों का निरंतर विवाह संस्कार किया जा रहा है और उन्हें आशीर्वाद देने के लिए नेता मंत्री और अधिकारी उपस्थित रहते हैं! भाजपा के प्रदेश मंत्रीअशोक भारती ने कहा यह हम सबका सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी सरकार देश के प्रत्येक व्यक्ति का अच्छे से ख्याल रख रही है! गरीब बेटियों का विवाह निश्चित रूप सेअत्यंत सुखदाई कदम है! ब्लॉक प्रमुख उझानी के शिशुपाल शाक्य ने कहा बेटियां खुशी-खुशी अपने ससुराल जा रही हैंसरकार उनके खुशियों का सामान कर रही है इससे बड़ी और खुशी की बात क्या हो सकती है ! इस अवसर पर उप जिला अधिकारी प्रवर्धन शर्मा तथा भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता,ब्लॉक प्रमुख अंबियापुर ब्लॉक प्रमुख कछला नगर पालिका अध्यक्ष बिल्सीतथा हजारों की संख्या मेंनव दंपति के परिजन उपस्थित रहे! वेद पाठ प्रश्नय आर्य,कुमारी तृप्ति शास्त्री ,मोना रानी ने किया आर्थ वीर गुधनी के दो दर्जन युवकों ने कार्यक्रम को संपन्न करने में विशेष सहयोग दिया!

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights