माघ पूर्णिमा पर भागीरथी कछला गंगा में लाखों श्रद्बालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी , सड़कों पर लगा जाम

WhatsApp-Image-2024-02-24-at-19.23.34
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कछला । माघ पूर्णिमा के अवसर पर उझानी कोतवाली क्षेत्र में स्थित माँ भागीरथी गंगा घाट पर गंगा स्नान करने वाले लाखों श्रृद्धालुओं का जन सैलाव उमड़ पड़ा । गंगा घाट पहुंचे श्रृद्धालुओं ने जय गंगा मैया के उदघोष के जयकारे लगाते हुए गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर दान – पुण्य किया । वहीं श्रृद्धालु कई घंटे जाम में फंसे रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शनिवार को उझानी कोतवाली क्षेत्र के माँ भागीरथी कछला गंगा घाट पर माघ पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पहुंचकर जय गंगा मैया के उदघोष के जयकारे लगाते हुए गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने पहले गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की और फिर गंगा में फूल चढ़ाकर गंगा मैया के जयकारे लगाए तथा फल व पैसे दान किये। गंगा घाट पर लगे मीना बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की वहीं घाट पर लगे झूलों व मिक्की माउस पर बच्चों ने झूलकर मनोरंजन किये और मेले से बच्चों ने खिलौने खरीदे वहीं सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई। सड़कों पर घंटों जाम लगा रहा । यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप्प नजर आई। जिससे पुलिस के हाथ पैर फूल गए। वही जाम की वजह से गंगा स्नान जा रहे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही कछला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में भारी संख्या में भीड़ देखने को मिली।

स्टेशन के अंदर और बाहर श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ लगी रही। जीआरपी पुलिस के भीड़ को देखकर हाथ पांव फूल गए । वहीं उझानी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह अपनी पैनी नजर बनाए रहे । गंगा घाट पर कोई अनहोनी न हो इसके लिए गंगा घाट पर गोताखोरों का इंतजाम किया गया था। वही भागीरथी कछला गंगा घाट पर प्रसाद और अन्य समान की दुकान भी लगाई गई। गंगा घाट पर श्रद्धालु चाट-पकौड़ी तथा पूड़ी-सब्जी खाते नजर आए।

कछला से ज्योति कश्यप की रिपोर्ट

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights