5100 रामभक्त श्रीराम के जयघोष के साथ अयोध्याधाम के लिए किया रवाना।

WhatsApp-Image-2024-02-23-at-18.52.59
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ ।श्रीराम के जयघोष के साथ रामभक्त अयोध्याधाम के लिए रवाना हुए, पूरे जिले भर से 5100 रामभक्त भाजपा कार्यकर्ता 102 बसों एवं दर्जनों कार से अयोध्या के लिए रवाना हुए जिनको भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी रामभक्त प्रभु श्रीराम के 24 फरवरी को प्रातः काल में दर्शन करके वापस जिले में लौटेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र, मण्डल, जिला स्तर के सभी कार्यकर्ता अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा यह क्षण भावनात्मक है, लगभग 500 सालों के संघर्ष के बाद भव्य रूप से प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हई है, प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रभु श्री राम का दर्शन करना एक सपने जैसा है, आज वह सपना रामभक्तो का पूरा हो रहा है, तो हृदय प्रफुल्लित है, हम सब के आराध्य प्रभु श्रीराम की कृपा समस्त देशवासियों पर बनी रहे ऐसी कामना करते हैं। साथ ही कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में आदर्श राम राज्य की स्थापना हो रही है। इस अवसर पर शैलेन्द्र मोहन शर्मा, धीरज सक्सेना, पंकज शर्मा, संदीप चौहान, अनुभव उपाध्याय, गुलशन प्रताप सिंह, सचिन गुप्ता चंदन गुप्ता, अमन रस्तोगी आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights