डॉक्टर की बात सुन दूल्हा रह गया हक्का बक्का, घरवाले हुए शर्म से पानी-पानी

download-3-19
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को दुल्हन विदाई के बाद ससुराल पहुंची। घर पर खुशी का माहौल था। बधाई गीत गाए जा रहे थे। लोग प्रसन्न थे। गांव के लोग भी नवदंपती को बधाई देने के लिए घर आ रहे थे। उसी दिन उनकी सुहागरात थी। इससे पहले शाम को ही दुल्हन के पेट में तेज दर्द होने लगा। घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां जो घटना घटी उसे देखकर घरवालों के होश उड़ गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।मामला किशनी थाना के कुसमरा चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। यहां मंगलवार को एक घर में नई नवेली बहू विदा होकर आई थी। घर में खुशियों का माहौल था। शाम को बहू के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां पता चला कि यह असहनीय दर्द प्रसव पीड़ा का है। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां बहू ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। मामला किशनी थाना के कुसमरा चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। यहां मंगलवार को एक घर में नई नवेली बहू विदा होकर आई थी। घर में खुशियों का माहौल था। शाम को बहू के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां पता चला कि यह असहनीय दर्द प्रसव पीड़ा का है। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां बहू ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।बच्चे के जन्म के बाद पति और ससुरालीजन ने हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हे ने कहा कि यह बच्चा उसका नहीं है। घरवालों ने बहू को साथ रखने से मना कर दिया। इसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। हंगामा देख और भी तमाशबीन लोग जुट गए। सुबह तक खबर लोगों में फैल गई।  जानकारी होने पर बुधवार को महिला समाजसेवी आराधना गुप्ता अस्पताल पहुंची। उन्होंने दूल्हे और परिजन को समझाकर मामला शांत किया। साथ ही बहू को साथ रखने के लिए तैयार किया। बातचीत में पता चला कि बहू कोई अंजान लड़की नहीं बल्कि परिवार की बड़ी बहू की छोटी बहन है। यानी दूल्हे के बड़े भाई की साली है। बात करने पर दूल्हे ने बताया कि शादी से पहले ही दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। बच्चा उसी का है। यह बात उसे पहले से पता थी। इसीलिए आनन फानन शादी भी कर ली थी। लेकिन यह अनुमान नहीं था कि सुहागरात के दिन ही प्रसव हो जाएगा। पूरी बात सामने आने के बाद घरवाले बच्चे और प्रसूता को हंसी खुशी अपने साथ घर ले गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights