बाघ ने तालाब पर शौच को गए छात्र पर हमला कर मौत के घाट उतारा, निवाला बनाया

WhatsApp-Image-2024-02-20-at-18.20.48
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

न्यूरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरी में बाघ ने एक युवक को अपना निवाला बना लिया। युवक शौच को गया था,तभी उसके साथ यह हादसा हो गया। लगातार एक सप्ताह से वाघ गांव के आसपास चहलकदमी कर रहा था। आज करीब 2 बजे पंडरी निवासी छोटेलाल के पुत्र 19 वर्षीय पंकज कुमार गांव से महज 300 मीटर दूरी पर शौच करने गया। पंकज को वाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार बिश्नोई पुलिस बल मौके पर आ गया।लेकिन टाइगर रिजर्व की टीम को सूचना दी फिर भी टीम मौके पर नही पहुंची। ग्रामीणों मे भारी आक्रोश देखने को मिला है। मृतक के पिता छोटे लाल ने बताया पंकज कुमार ने दोपहर मे घर पर खाना खाया था

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

खाना खाने के बाद वह घर से कुछ दूर तालाब पर शौच करने के लिए निकला था। मृतक के पिता ने बताया पंकज दो भाइयो मे बड़ा था जबकि एक बहन भी है जो उससे बड़ी है।. पंकज कक्षा 9 का छात्र था.। पढ़ाई के साथ वह मजदूरी भी करता था । आज वह घटना से पूर्व मजदूरी पर गन्ना छीलने गया था और काम कर दोपहर मे घर आया गया था।परिवार मे शौचालय नही होने से अक्सर शौच के लिए बहार जाना पड़ता है।पंकज भी शौच करने कपिल सिंह के गन्ने के खेत के बराबर मे तालाब पर गया था।

पंकज के परिवार मे वह सबसे बड़ा पुत्र था पिता मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजर बसर करते है छोटा पुत्र मिलन भी पढ़ाई करता है इधर पंकज माता गायत्री और परिवार बालो का घटना होने से रो रो कर बुरा हाल है। घटना स्थल पर उप जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार सदर तहसीलदार राम ऋषि रमन व महोफ रेंजर सहेन्द्र कुमार यादव पहुंचे। घटना के संबंध में ग्रामीणों से वार्ता की।

न्यूरिया से सुमित राठौर की रिपोर्ट

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights