गिंदो देवी महिला महाविद्यालय के एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वच्छता औऱ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

WhatsApp-Image-2024-02-12-at-18.41.05-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के द्वितीय दिन का आयोजन प्राचार्या डॉ गार्गी बुलबुल के निर्देशन में हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिविर के द्वितीय दिन का शीर्षक स्वच्छता एवं स्वास्थ्य रहा।जिसमें छात्राओं ने अपने क्षेत्र में जाकर स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लिया एवं क्षेत्र की सफाई की। इस संदर्भ में कुछ छात्राओं ने अपने क्षेत्र में लोगों के समक्ष विचार रखें जिसमें कुमारी आरती ने कहा कि जल जमाव के कारण विभिन्न प्रकार के कीड़े मकोड़े पनपते हैं,जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं क्योंकि वे कई प्रकार की बीमारियों को जन्म देते हैं। गुनगुन गुप्ता ने कहा स्वच्छता हमारे तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है जो हमारे मस्तिष्क के विकास के लिए भी आवश्यक है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्राचार्या महोदया ने स्वयं सेविकाओं को क्षेत्र में रवाना करने से पहले यह संदेश दिया कि हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिये साफ–सफाई बेहद जरुरी है, अपने आस पास के क्षेत्रों और पर्यावरण की स्वच्छता सामाजिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के लिये बहुत जरुरी है।स्वच्छता से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ इति अधिकारी ने कहा स्वच्छता रखने से न तो बीमारियाँ बढ़ती हैं, न पेयजल और खाद्य पदार्थ दुषित होते हैं और न पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे मानव जीवन सुखमय बनता है । राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनीता सिंह ने बताया स्वच्छता स्वयं को और अपने आस-पास को साफ रखने का अभ्यास है, विशेष रूप से बीमारी या बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए बहुत आवश्यक है। स्वछता हमारे जीवन का एक अंग है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights