भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सीनियर छात्राओ का किया विदाई समारोह

Screenshot-2024-02-10-200543
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी। नगर के पंजाबी कॉलोनी में स्थित भदवार गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को विदाई समारोह किया। विदाई समारोह में जमकर धमाल व नृत्य किया । जूनियर छात्राओं ने विदाई के दौरान अपनी सीनियर छात्राओं को उपहार भेंट किये । शनिवार को भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की फेयरवेल पार्टी का शुभारंभ भगवानदास पैलेस में हुआ । फेयरवेल पार्टी का शुभारंभ कालेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर राजन मेंदीरत्ता ने कहा कि जूनियर छात्राओं को अपनी सीनियर छात्राओं से अनुभव लेने चाहिए ताकि वह खुद को मजबूत कर सके। समारोह शुभारंभ के बाद सीनियर और जूनियर छात्राओं ने जमकर धमाल करते हुए नृत्य की छठां बिखेरी साथ ही मस्ती धमाल के बीच प्रधानाचार्य सुजाता माथुर ने इंटरमीडिएट की छात्राओं से कहा कि वह परीक्षा में बेखौफ उतरे और परीक्षा में अच्छे नम्बर लाकर अपने परिवार और कालेज का नाम रोशन करें। इस अवसर पर किशनचंद्र शर्मा, राजन मैंदीरत्ता, दीक्षा छाबड़ा, सुदर्शना भाटिया, पूजा अदलखा, प्रीति शर्मा, विजय शर्मा, साक्षी राघव, नीरू कश्यप, साक्षी मथुरिया, वैशाली वाष्णेय, सपना सचदेवा, कोच इकबाल अहमद समेत कालेज स्टाफ मौजूद रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights