चार दिन से लापता रिक्शा चालक का सुराग नहीं लगने पर ट्रैक्टर ट्राली से थाने पहुँचे ग्रामीण

WhatsApp-Image-2024-02-07-at-18.59.17
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मुजरिया । थाना क्षेत्र के ग्राम सगराय से चार दिन पहले रिक्शा सहित लापता हुए युवक का कोई सुराग नही लगने पर परिजनों संग ग्रामीणों ने थाने पर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। रविवार को थाना क्षेत्र के गांव सगराय के ई रिक्शा चालक सत्यवीर के ई रिक्शा सहित लापता होने का मामला प्रकाश में आया था ।जिसकी परिजनों द्वारा अगले दिन दी गई सूचना पर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बुधवार को चौथे दिन तक कोई सुराग नही लगने पर परिजनों संग ग्रामीण ट्राली भरकर थाना मुजरिया पहुंचे जहां पुलिस की निष्क्रियता की बात कहते हुए आक्रोश व्यक्त किया।परिजनों ने बताया कि युवक के लापता होने की सूचना के बाद से भी पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया ।जिससे अनहोनी की आशंका बनी हुई है। पुलिस ने सोमवार को मुजरिया चौराहे पर लगे सी सी टी वी कैमरे की रिकॉर्डिंग अवश्य चेक की लेकिन कौलहाई,ज्वालापुर आदि रास्ते के कैमरे नही चेक किए जिससे कोई जानकारी मिल सकती।इधर प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने बताया कि पुलिस गुमशुदगी वाले ही दिन से छानबीन में लगी है,कार्यवाही जारी है।

युवक की मां का रो रोकर बुरा हाल है,पिता के नही होने के कारण उसके ताऊ ने परवरिश की है। जिन्होंने बताया कि इकलौता घर में कमाने वाला लड़का है।बेहद गरीब परिवार है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही घटना का खुलासा किए जाने की मांग करते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। सी सी टी वी कैमरे भी सक्रिय नहीं दिखे,मात्र मुजरिया चौराहे के कैमरे चालू। पुलिस प्रशासन के माध्यम से लगवाए गए सी सी टी वी कैमरे भी घटनाक्रम के खुलासे के प्रति सक्रियता नही दिखा सके।मुजरिया पुलिस द्वारा चौराहे के अलावा कौलहाई चेकपोस्ट पर भी कैमरे लगवाए गए लेकिन मुजरिया चौराहे के कैमरे चालू और ठीक स्थिति में काम कर रहे है जबकि कौलहाई पर कैमरे की फुटेज देखने का काम एस आई नाजिर अली द्वारा किया गया तो रिकॉर्डिंग की स्पष्टता नही दिखी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights