बदायूँ। शहर के मढ़ई चौक पर पिछले कई वर्षों से बंद पड़े मिनी ट्यूबेल का रिबोर कराकर नगर पालिका सदर की चेयरमैन फात्मा रजा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मिनी ट्यूबेल का रिबोर हो जाने से वहां की जनता को अब तक जो भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ा है, वह समस्या अब खत्म हो गई। इसके साथ ही वहां की जनता ने चेयरमैन फात्मा रजा का आभार व्यक्त किया और कहा कि आपने इस ट्यूबेल को सही कराकर हमें पानी की समस्या से निजात दिलाई है। इस मौके पर सभासद गिरीश शुक्ला, अतुल रस्तोगी जलकल अभियंता पुष्पेंद्र सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक तैय्यब अली, कार्यलय अधीक्षक रजनीश शर्मा, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, जलकाल लिपिक सचिन सक्सेना आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।