अवैध टैम्पो स्टेंण्ड व डग्गामार वाहन नही चलने दिए जाएं, इसके लिए उच्च अधिकारियों से मिलेंगे यूनियन अध्यक्ष ओमकार सिंह

WhatsApp-Image-2024-02-04-at-18.33.52
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। प्राइवेट बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में प्राइवेट बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों, बस मालिकान एवम स्टाफ की आवयश्क बैठक प्राइवेट बस स्टेण्ड पर स्थित यूनियन कार्यालय पर आयोजित की गई ।जिसमे बस, मालिकान, बस ऑपरेटर एवं स्टाफों ने टैम्पों का अधिकृत स्टैंड से संचालन की शिकायत यूनियन अध्यक्ष ओमकार सिंह को की इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि इसको लेकर हम उच्च अधिकारियों से मिलकर अवैध टैम्पो स्टेण्ड व डग्गामार वाहनों को बंद करने की मांग करेंगे उन्होंने बस स्टॉप से अपील की की भामाशाह पुलिस लाइन चौराहे पर कोई भी गाड़ी खड़ी होकर सवारी नहीं लेगी जिससे कि यातायात में अवरोध उत्पन्न न हो ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा हमारी बसें विगत कई वर्षों से प्राइवेट बस स्टैंड से वैध प्रपत्रों पर समस्त टैक्स व पार्किंग फीस अदा करके संचालित होती है एवम प्रशासन द्वारा टैम्पों के भी स्टैंड बनाये गए है जिसमे उसावां, उसहैत, ककराला जाने वालों का स्टैंड मंडी समिति पर बनाया गया है।, कादरचौक, उझानी, बिल्सी जाने वालों का स्टैंड बड़े सरकार की दरगाह के पुल से पहले बनाया गया है। एवम बरेली, दातागंज जाने वालों का स्टैंड दातागंज तिराहे पर विज्ञानन्द स्कूल के पास बनाया गया है।एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित स्टैंड से न चलकर यह टैम्पों शहर के लगभग सभी चौराहों से चलते है उन्होंने कहा टैम्पों अपने स्टैंड से नही चलेंगे तो हम समस्त मालिकान, स्टाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे इस अवसर पर जिला बस यूनियन के उपाध्यक्ष भरत कुमार महासचिव मुस्तैद अली कोषाध्यक्ष राजू जैन पप्पू फारुकी ठाकुर सुखेंद्र सिंह छोटेलाल जाकिर अली, दिलीप कुमार, जुल्फिकार हुसैन, हरिओम, रामू, पूंजाराम, अवधेश, नरेंद्र गुप्ता, वसीम खान, विष्णु, प्रमोद कुमार, बख्तियार, फन्ने, , साजिद, पुजारी, मुजाहिद, बंटू, राजकुमार, बस बालिका मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights