रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर -5 वसुंधरा” ने पार्कों का सौन्दर्यीकरण शुरू करवाया

WhatsApp-Image-2024-02-04-at-15.16.35-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “स्वच्छ भारत अभियान” से प्रेरित होकर के सेक्टर -5 वसुंधरा की “रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर -5 वसुंधरा” की रजिस्टर्ड आरडब्ल्यूए अपनी कॉलोनी को स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। जिस उद्देश्य को हासिल करने के लिए आरडब्ल्यूए की पूरी टीम निरंतर कार्य कर रही है, इस कार्य में वसुंधरा वार्ड-54 के क्षेत्रीय पार्षद व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी भी आरडब्ल्यूए की टीम का पूरा सहयोग कर रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस कड़ी में आरडब्ल्यूए की पूरी टीम ने सेक्टर के पार्कों की साफ-सफाई करते हुए व सिंचाई की व्यवस्था को सुनिश्चित करते हुए, पार्कों में घास लगवाने का कार्य शुरू करवाया है। यहां आपको बताते दें कि रजिस्टर्ड आरडब्ल्यूए की टीम समय-समय पर सेक्टर पांच में विभिन्न प्रकार के जनहित के कार्यों को निरंतर करवाती रहती है। रजिस्टर्ड आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका लक्ष्य वसुंधरा सेक्टर पांच के क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है,

जिसके लिए रजिस्टर्ड आरडब्ल्यूए की पूरी टीम बिना किसी भेदभाव व ओछी राजनीति के दिन-रात मेहनत से कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा के क्षेत्रीय पार्षद सतेंद्र चौधरी क्षेत्र के विकास व जनहित के इस अभियान में रजिस्टर्ड आरडब्ल्यूए की टीम की यथासंभव मदद कर रहें हैं, जिसके लिए आरडब्ल्यूए की पूरी टीम उनका तहेदिल से आभार व धन्यवाद व्यक्त करती है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights