राजनीति विज्ञान परिषद की कार्यकारिणी का पुनर्गठन, आशीष अध्यक्ष, इशराक अहमद महामंत्री निर्वाचित

WhatsApp-Image-2024-02-01-at-17.53.17
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में राजनीति विज्ञान परिषद की कार्यकारिणी का वर्तमान सत्र 2023 – 24 के लिए पुनर्गठन किया गया। महाविद्यालय की सभागार में संपन्न हुई कार्यकारिणी गठन समारोह में विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने अध्यक्ष पद हेतु एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्र आशीष कुमार तथा महामंत्री पद हेतु एमए प्रथम सेमेस्टर के इशराक अहमद के नाम का प्रस्ताव सर्वसम्मति से किया जिसका समर्थन सभागार में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गांव अधिकारी डॉ प्रेमचंद चौधरी एवं डॉक्टर संजय कुमार की देखरेख में संपन्न हुए कार्यकारिणी निर्वाचन में उपाध्यक्ष के तीन पदों पर सुमित सागर, सचिन यादव एवं सोनम ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर अनूप सिंह यादव, आराध्या मिश्रा एवं पवन कुमार भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। संगठन मंत्री का दायित्व आर्यन गुप्ता एवं भगवान सिंह राजपूत को सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कुमारी शगुन शर्मा,निखिल सिंह चौहान, लता यादव, मुस्कान सागर एवं शिवांगी कश्यप का चयन किया गया। प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई।

निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के साथ अनुशासन व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में डॉ राजधारी यादव, डॉ दिलीप कुमार वर्मा, डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ ज्योति विश्नोई , डॉ नीरज कुमार आदि ने सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर गीतांजलि सिंह, छाया, अजय सागर, विपिन कुमार, देवांश,प्रशांत, भूमिका कश्यप, प्रमोद साहू सोनल राठौड़, पारुल तोमर,अंकुर, अभिषेक, स्वाति यादव आदि उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights