भारतीय संविधान से अस्थाई और अनुपयोगी प्रावधानों को हटाने की जरूरत

WhatsApp-Image-2024-01-30-at-18.50.18
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर गांधी उद्यान बदायूं स्थित राष्ट्र पिता की प्रतिमा के समक्ष प्रमुख पदाधिकारीगण अध्यक्ष/संस्थापक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट के नेतृत्व में एकत्र हुए। सर्वप्रथम गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात राष्ट्र राग “”रघुपति राघव राजाराम… का कीर्तन किया गया। उपस्थितजनो ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। तदांतर ध्येय गीत – ” जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो “, साथ ही संगठन की वार्षिक कार्य योजना तैयार की गई तथा सांगठनिक इकाइयों का पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन के अध्यक्ष/ संस्थापक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर वर्ष 2011 मे संगठन की स्थापना हुई। उनके मंत्र “रघुपति राघव राजाराम” के निरन्तर जप से देश में महत्त्वपूर्ण परिवर्तन हो रहे हैं। महात्मा गांधी ने हर समाजोपयोगी विषय पर अपने विचार दिए हैं। उन्होंने दुनिया को सत्य अहिंसा रूपी ऐसा अस्त्र दिया है, जिसका अनुसरण सम्पूर्ण विश्व कर रहा है। गांधी जी के विचारों में समस्त समस्याओं का समाधान है। संगठन की ओर से वर्ष २०११ से अब तक उठाए गए अनेक लोकोपयोगी विषयों पर भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा कार्य किए गए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

श्री राठोड़ ने कहा कि भारतीय संविधान से अस्थाई और अनुपयोगी प्रावधानों को हटाए जाने की जरूरत है। विकसित भारत के निर्माण में सुचना/ सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। सूचना कार्यकर्ता आम चुनाव में मतदाताओं को संविधान की प्रस्तावना पढ़वाकर अनिवार्य रूप से मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित कर मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए अभियान चलाएंगे। संगठन की ओर से इस संबंध में नागरिकों में पत्रक वितरण किया जायेगा।केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल ने कहा कि संगठन द्वारा आज वार्षिक कार्य योजना तैयार की गई है। सूचना/सामाजिक कार्यकर्ता वर्ष भर सूचना के अधिकार के प्रयोग से जनहित गारंटी कानून और पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही चुनाव सुधार, न्याय सुधार एवम भारतीय संविधान के अस्थाई एवम अनुपयोगी प्रावधानों की समाप्ति के लिए जन जागरण अभियान चलाएंगे। इस अवसर पर प्रमुख रुप से संरक्षक एमएल गुप्ता, सुरेश पाल सिंह चौहान, राजेश गुप्ता, प्यारे लाल, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, मण्डल समन्वयक एमएच कादरी, जिला समन्वयक सत्येन्द्र सिंह गहलोत, सह जिला समन्वयक महेश चन्द्र, सह तहसील समन्वयक कृष्ण गोपाल, सह खंड समन्वयक नेत्रपाल, खंड समन्वयक कादरचौक विनोद गुप्ता, खंड समन्वयक दहगंवा टीकम सिंह, सह खंड समन्वयक सोमवीर, चिरोंजी लाल, नरेश पाल,ओमवीर आदि सूचना कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights