मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपा ने किया लोकसभा चुनाव का आगाज, चुनाव कार्यालय खोला।

January 30, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्धघाटन में लोकसभा प्रभारी/एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सांसद संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता के साथ पूजा-अर्चना कर विधिवत उद्घाटन किया। लोकसभा प्रभारी/एमएलसी महाराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में देश के प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि विकास के बल पर भाजपा इस बार विजय पताका लहराएगी। देश में माहौल भाजपा के पक्ष में है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा उन्होंने कहा सभी विपक्षी पार्टियां परिवारों की पार्टी बन गईं हैं। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जहां वास्तविक लोकतंत्र है। देश पर सबसे अधिक समय तक शासन करने वाली कांग्रेस के पास न तो विजन है, और न ही विचार। साँसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा उन्होंने कहा भाजपा ने हमेशा कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनाव लड़ा और जीता है। भाजपा कार्यकर्ता बहुत कठोर व परिश्रमी होता है वह सदैव राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करता है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा इस बार के लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं के दम, मोदी सरकार के विकास कार्य, योगी सरकार की उपलब्धियों के बल पर भाजपा फिर एक बार चुनाव जीत कर प्रचंड बहुमत सरकार बनाने जा रही है।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता बहुत प्रभावित है और वह केवल मोदी की गारंटी पर भरोसा रखती है इसलिए हैट्रिक मोदी सरकार लगायेगी।

इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा पूनम यादव, निवर्तमान चैयरमैन दीपमाला गोयल, लोकसभा संयोजक हरिओम पाराशरी, शारदाकान्त शर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, राणा प्रताप सिंह, ग्रीशपाल सिसोदिया, नेकपाल कश्यप, राघवेंद्र यादव, जितेंद्र साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights