मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

भटपुरा स्कूल के गेट पर गंदगी और घास का अंबार, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

August 13, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिसौली। बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र के गांव भटपुरा स्थित संविलियन विद्यालय के मुख्य गेट पर इन दिनों गंदगी और चार से पांच फीट तक ऊंची घास का अंबार लगा हुआ है। विद्यालय के आसपास फैली गंदगी के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई महीनों से सफाई व्यवस्था बदहाल है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव-गांव स्वच्छता अभियान चलाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर विद्यालय परिसर के मुख्य गेट पर ही गंदगी और घास जमा है। घनी घास के कारण बच्चों में सांप और जहरीले कीड़ों का डर बना रहता है। वहीं गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे कई बच्चे मच्छरों से परेशान बताए जा रहे हैं।विद्यालय के प्रधानाध्यापक का कहना है कि उन्होंने ग्राम प्रधान को सफाई कराने के लिए कहा है, लेकिन सफाई कर्मचारी को नहीं भेजा जा रहा है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय स्टाफ और ग्राम पंचायत की ओर से लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं कराया गया।ग्रामीणों के अनुसार स्कूल के मुख्य गेट पर कई फीट ऊंची घास और गंदगी जमा होने के कारण बच्चों को काफी परेशानी होती है। कुछ परिवारों ने इसी वजह से अपने बच्चों को विद्यालय भेजना तक बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से विद्यालय के आसपास तत्काल सफाई कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरलइसी बीच विद्यालय में बच्चों से झाड़ू लगवाए जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विद्यालय की एक शिक्षिका के सामने बच्चों के झाड़ू लगाने की बात सामने आ रही है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।इसी बीच विद्यालय में बच्चों से झाड़ू लगवाए जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विद्यालय की एक शिक्षिका के सामने बच्चों के झाड़ू लगाने की बात सामने आ रही है। वायरल वीडियो की पुष्टि हो चुकी है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।अब देखना यह है कि खबर सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन के अधिकारी विद्यालय की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights