स्वामी शुकदेवानंद स्मृति सभागार में प्रो राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू भैया की जन्मशती पर श्रद्धार्पण समारोह हुआ

WhatsApp-Image-2024-01-29-at-20.00.50
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर । स्वामी शुकदेवानंद स्मृति सभागार में प्रो राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू भैया की जन्मशती पर श्रद्धार्पण समारोह आयोजित किया गया।स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने अपने संस्मरण में बताया कि प्रो रज्जू भैया और महन्त अवेद्यनाथ के साथ उन्हे कारसेवा के दौरान गिरफ्तार कर लगभग एक माह के लिए एक साथ रखा गया। रज्जू भैया के व्यक्तित्व और विचारों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि रज्जू भैया ने अपने शाहजहापुर प्रवास के दौरान उन्हें राजनीति के माध्यम से राममंदिर निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया था। उनकी प्रेरणा से रामजन्मभूमि की मुक्ति के लिए चुनाव लड़कर संसद में आवाज बुलंद किया जिसका आज परिणाम सामने आया है। उन्होंने अनगिनत लोगों को राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार किया।मुख्य अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.राजाराम यादव ने कहा प्रो रज्जू भैया ने जो कुछ किया वो अपने देश के लिए किया और अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

वे इलाहाबाद विश्विद्यालय में भौतिकी के कुशल व्याख्याता थे, उनके शिक्षण की अद्भुत क्षमता के कारण वे छात्रों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। प्रोफ़ेसर यादव ने रज्जू भैया से अपने निकटता को बताते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा से रज्जू भैया के कई कार्यक्रमों में उन्हे संघ गीत गाने के मौका मिला। इन्होंने रज्जू भैया को भविष्य दृष्टा बताया। गुरु के प्रति अटूट निष्ठा का पाठ उन्होंने छात्रों को सिखाया। सादा जीवन उच्च विचार की वो साक्षात प्रतिमूर्ति थे। इन्होंने यह भी बताया कि संयोग से जीवन के अनेक कार्यक्षेत्र में उनके साथ समानता रही। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए सह प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी ने बताया कि प्रोफेसर रज्जू भैया अत्यंत सहज और सरल हृदय के थे। छात्र जीवन में इनका इंटरव्यू प्रो0 सी वी रमन ने लिया और इनके प्रतिभा का लोहा माना। इनके पिताजी भारत के पहले भारतीय मुख्य अभियंता थे।इसलिए शिक्षा के लिए इनको अच्छा पारिवारिक वातावरण मिला। हर व्यक्ति अपने अच्छे दिनों के इंतजार में रहता है परंतु हमको दूर के सपने न देखकर हम सबको वर्तमान में जीना चाहिए।8 वर्षो तक संघ के बड़े दायित्व का निर्वहन किया।अपने जैसे असंख्य व्यक्तित्व को तैयार किया। इस अवसर पर शाहजहांपुर के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र सिंह धवल ने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं से आवाह्न किया कि उन्हें रज्जू भैया के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेते हुए उच्च आदर्शों का पालन और अपने सामाजिक जीवन में शुचिता बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम कि शुरुआत , रज्जू भैया के जन्म स्थान, सिंचाई विभाग के डाकबंगले में हवन पूजन द्वारा हुआ। कार्यक्रम में स्वागत भाषण एसएस कॉलेज प्रबन्ध समिति के सचिव प्रो अवनीश मिश्रा द्वारा दिया गया और अन्त में अतिथियों को प्रोफ़ेसर आर के आजाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ कविता भटनागर के निर्देशन में गीत और वन्देमातरम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ आलोक कुमार सिंह ने किया और संचालन प्रो अनुराग अग्रवाल द्वारा हुआ। इस अवसर पर महानगर प्रचारक मंजीत, विधार्थी प्रचारक अशोक ठेनुआ, डॉ जय शंकर ओझा, डॉ प्रभात शुक्ला, डॉ संदीप अवस्थी सहित कई शिक्षक , संघ कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights