ग्राम चंदपुरा में पीड़ीए युवा सम्मेलन और ग्राम कोठा में जनसभा हुई, सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने भाजपा पर हमला बोला

WhatsApp-Image-2024-01-27-at-19.21.21
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आवाहन पर pda पखवाड़ा के अंतर्गत बदायूँ लोकसभा की सहसवान विधानसभा के ग्राम चंदपुरा में pda युवा सम्मेलन आयोजित किया गया तथा ग्राम कोठा में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव सम्मिलित हुए। अध्यक्षता सहसवान के विधायक ब्रजेश यादव ने की। ग्राम चंदपुरा में युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बदायूँ में विधानसभावार pda पखवाड़ा के अंतर्गत जनपंचायत का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसका प्रमुख उद्देश्य है कि पिछड़े,दलित,अल्पसंख्यक,पीड़ित,शोषित लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी हो सके और बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित संविधान में जो अधिकार दिए गए हैं उन अधिकारों का किस प्रकार हनन भाजपा की डबल इंजन की सरकार में तानाशाही के माध्यम से किया जा रहा है। आगे कहा कि किसानों के खेतों में खुलेआम जानवर उनकी फसलों को नष्ट कर रहे हैं,गोवंशीय पशुओं को पालने वालों को दूध का उपर्युक्त दाम नही मिल पा रहा है।आमजनता तथा सपा कार्यकर्ताओं का थाने व तहसील में खुलेआम शोषण किया जा रहा है।लाल फीता शाही पूरी तरह से अपने चरम पर है।उत्तर प्रदेश में जब जब समाजवादियों की सरकार बनी है तब तब किसान,छात्र,नौजवान,अल्पसंख्यक,दलित,शोषित,पीड़ित सहित समाज के हर वर्ग के जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई चलाईं गयीं।प्रदेश की जनता भाजपाइयों के झूठ को अच्छी तरह समझ चुकी है तथा आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने के लिये तैयार है। इस मौके पर सहसवान से विधायक ब्रजेश यादव,नवाब सिंह,ब्रजेन्द्र यादव,हाफिज इरफान,हर्षित यादव,चंद्रकेश यादव,नरोत्तम सिंह,चेतराम कश्यप,चन्द्रपाल शाक्य,दुर्वेश यादव,इस्लाम प्रधान,राजू जाटव,मनोज मौर्य,राहुल यादव,टीटू पाली,गयासुद्दीन गुड्डू,अवधेश प्रधान,पप्पू प्रधान,महेश प्रधान,अहिवरन सिंह,अनिल यादव आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights