दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या,परिजनो ने लगाया आरोप

1ca37747-a825-416c-94c1-f526554b0e22
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में बीती रात दहेज की मांग पूरी न होने पर दहेज लोभी सास,ससुर,पति ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है वहीं मृतका के परिजनो ने दहेज की मांग पूरी न होने पर सास,ससुर,पति पर हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस ने तहरीर मिलने पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शनिवार की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर बालजीत निवासी नीलेश ने दहेज में बाइक व पचास हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी पूजा (25) की परिजनो के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी।यहां बताते चलें ग्राम धौर सतुईया थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली निवासी राकेश सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी पूजा (25) की शादी उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर बालजीत निवासी आकाश पुत्र जितेंद्र से चार साल पहले धूमधाम से की थी।शादी के तीन महीने बाद ही आकाश की मौत हो गई।आकाश की मौत के एक साल के बाद उसने अपनी बेटी पूजा की शादी आकाश के छोटे भाई नीलेश सिंह के साथ कर दी।शादी के कुछ दिनों बाद ही नीलेश सिंह दहेज में बाइक व पचास हजार रूपये की नकदी की मांग करने लगे।मांग पूरी न होने पर पूजा के ससुरालिये आये दिन उसे मारने पीटने लगे और दस अप्रैल की शाम दहेज की मांग पूरी न होने पर पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी।पूजा की मौत की खबर मिलने पर मायके से आये विवाहिता के पिता राकेश सिह ने कोतवाली पुलिस में पति नीलेश तोमर,ससुर जितेंद्र सिंह,सास सुनीता देवी के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।पुलिस ने तहरीर मिलने पर पति नीलेश,सास सुनीता,ससुर जितेंद्र के खिलाफ 498 ए,304 बी,3/4 डीपी एक्ट में मुकद्दमा पंजीकृत कराया गया है।पुलिस ने सास सुनीता देवी व ससुर जितेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया है।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है वहीं पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।पूजा की मौत से मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights