उत्तर प्रदेश दिवस का हुआ भव्य आयोजन

WhatsApp-Image-2024-01-24-at-19.44.21
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेश दिवस का डायट स्थित ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का पूरे विश्व में डंका बजा हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री बी0 एल0 वर्मा ने कहा कि आज रामराज्य की परिकल्पना साकार हो रही है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि हम गर्व से कह सकते हैं कि हम उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। जनपद की प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा गुलाब देवी ने कहा कि चाहे आध्यात्मिक, पौराणिक, संास्कृतिक उत्तर हो सभी प्रकार के उत्तर उत्तर प्रदेश में दिए जाते हैं। इसीलिए इसका नाम उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की गई और यह एक अनोखा व दिव्य आयोजन रहा। जिसे पूरे विश्व ने देखा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिकता की शक्ति इतनी प्रबल है कि उसे कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व राममय हो गया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ना कभी रुका है और ना कभी रुकेगा। उन्होंने कहा कि पूरा राष्ट्र आज अनुपम व अलौकिक गीत गा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री सहकारिता बी एल वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश अगर हम जनसंख्या की दृष्टि से आकलन करें और वैश्विक परिदृश्य के अनुसार यह छठा सबसे बड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश व प्रदेश विभिन्न भाषाओं व संस्कृतियों का देश है और उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम व भगवान श्री कृष्ण का जन्म भी उत्तर प्रदेश में ही हुआ है।
उन्होंने कहा कि आज रामराज्य की परिकल्पना साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है व विदेश में भी भारत का नाम ऊंचा हुआ व सम्मान बढ़ा है। आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया और अब विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश व उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊँचाईयां छू रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हम सभी अपने दायित्व का सही प्रकार से निर्वहन करेंगे तो विकसित भारत की परिकल्पना जल्द मूर्त रूप लेगी।


बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे भारतवर्ष में एक अनूठा प्रदेश है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भगवान श्री राम व भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली है व सांस्कृतिक विरासत से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में देश को अलग पहचान दिलाने का कार्य किया है वहीं मुख्यमंत्री ने भी उत्तर प्रदेश को अलग पहचान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हम गर्व से कह सकते हैं कि हम उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में जो भ्रांतियां थी वह दूर हुई हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश एक विकसित प्रदेश की श्रेणी में आ गया है। आज का उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर चल रहा है। इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर स्वरोजगार लगाने के अवसर युवाओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश युवाओं को आगे बढ़ने में दिशा देने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम की मुख्य थीम उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रहा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्य के उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी स्क्रीन पर दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम उपरांत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत टूल किट वितरण व योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरण जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा किए गए। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों व उत्पादों के स्टालों का अवलोकन किया व उसे सराहा। इससे पूर्व आगमन पर प्रभारी मंत्री को गार्ड आॅफ आॅनर भी दिया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी मनोज कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रामजीलाल, उपजिलाधिकारी सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण, विद्यालयों के अध्यापकगण व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights