नई दिल्ली से अयोध्या के लिए स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट को जनरल डॉक्टर वीके सिंह ने किया रवाना

WhatsApp-Image-2024-01-21-at-16.17.03
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। पावन अयोध्या धाम के विकास को तेज रफ्तार देने के लिए रविवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने नई दिल्ली से अयोध्या के लिए जाने वाली स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट को रवाना किया। इसके साथ ही अयोध्या में आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जनरल डॉक्टर वीके सिंह अपनी धर्मपत्नी भारती सिंह के साथ उपस्थित होने के लिए इसी फ्लाइट से अयोध्या के लिए रवाना हुए। केंद्र सरकार के प्रयासों से अयोध्या के आवागमन हेतु यातायात के सुचारू प्रबंध किये जा रहे हैं। इसी कड़ी को सार्थक बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री जनरल डॉक्टर वीके सिंह ने इस स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट को आज रवाना किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पर्यटन के क्षेत्र में अयोध्या की पावन भूमि का लगातार बहुत तेजी से विस्तार हो रहा है। उत्तर प्रदेश के विशेष पर्यटक स्थलों में अयोध्या की पावन भूमि सम्मिलित है और देश के सभी नागरिकों को वहां जाने के लिए सुचारू यातायात प्रबंधन मिल सके इसीलिए आज स्पाइसजेट की इस पहली फ्लाइट को दिल्ली से रवाना किया गया। इसके साथ सरकार के द्वारा अयोध्या जाने के लिए बस, ट्रेन इत्यादि की भी उचित व्यवस्था की गई है। सरकार के द्वारा अयोध्या धाम का सर्वांगीण विकास करके देश व दुनिया के पर्यटकों के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है।

(दीपक कुमार त्यागी से / हस्तक्षेप
स्वतंत्र पत्रकार )

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights