समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मदारी बताया

images-1-3
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं उनके के बारे मैं कोई बात नहीं करना चाहता। जब वह बोलते हैं तो ऐसा लगता है कि जैसे कोई बच्चा बोल रहा है। वह मदारी की तरह बात करते हैं। समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती ने सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नौशेरा स्थित फॉर्म हाउस पर एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित हुए कहा कि pda एक सच्चा लोकतांत्रिक जनबन्धन है जिससे किसान, छात्र,नौजवान,व्यापारी, दलित,अल्पसंख्यक, शोषित,पीड़ित आदि समाज का हर वर्ग जुड़ रहा है।सच्चे लोकतंत्र की भांति ही इसकी दिशा नीचे से ऊपर की ओर है,यह प्रभुत्ववादी ताकतों द्वारा सबसे पीछे धकेल दिए गए समाज के उन वर्गों को आगे लाने का प्रयास है जो सामाजिक,आर्थिक व राजनीतिक स्तरों पर दशकों से वंचित और शोषित हो रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता गावँ तथा वार्ड स्तर पर जाकर समाजवादी नीतियों के साथ साथ राजनीतिक चेतना व एकता का संदेश दे रहा है।उन्होंने सर्व समाज का आवाहन करते हुए कहा कि समाज के सभी लोग दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश की प्रगति और सामाजिक सशक्तिकरण इस आंदोलन को उसके लक्ष्य की ओर पहुँचने में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें।उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक न्याय के लक्ष्य की प्राप्ति के लिये जातीय जनगणना के होना अत्यंत आवश्यक है,इसी आधार पर उन्हें समानुपातिक हक़ और सम्मान मिल सकेगा।संविधान में आर्थिक व सामाजिक विषमता को मिटाने वाले आरक्षण को आज खतरा है,संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है,समाज मे साम्प्रदायिकता के आधार पर नफरत फैलाई जा रही है।बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर, राममनोहर लोहिया तथा श्रद्धये नेता जी के बताए संघर्ष के पथ पर चलते हुए समाजवादी पार्टी समाजवाद,लोकतंत्र,धर्मनिरपेक्षता और पंथनिरपेक्षता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता रखती है।हमसभी को मिलकर आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव व पार्टी के नेता मा0 धर्मेन्द्र यादव के हाथों को इतना मजबूत करदेना है कि बिना समाजवादी पार्टी की भागीदारी के केन्द्र में कोई सरकार न बन सके।
प्रेस वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव,जिलामहासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान, शेखुपुर से विधायक हिमांशु यादव,अशोक यादव,मोरसिंह जाटव,किशोरी लाल शाक्य,चंद्रकेश यादव,सुनील यादव,राजपाल सिंह राजू,विपिन यदव, प्रभात अग्रवाल आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights