बदायूँ। नेहरू युवा केंद्र बदायूं द्वारा दिनांक कृष्णा यूथ डेवलपमेंट एजुकेशन सोसाइटी के सभागार में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत कौशल विकास दिवस मनाया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र बदायूं के प्रबंध निदेशक अमरदीप राठौर, वरिष्ठ युवा लीडर रविन्द्र पाल सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अमरदीप राठौर ने कहा कि आज हमारे जीवन में प्रतिभा बहुत हैं लेकिन प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत है। इस अवसर पर वरिष्ठ युवा लीडर रवेंद्र पाल सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रवेंद्र पटेल, उत्कर्ष कुमार, कु0 सीमा, कु0 क्रांति आदि युवा उपस्थित रहे।