सर्व समाज ने पुण्य तिथि पर किया महाराणा प्रताप का भावपूर्ण स्मरण

WhatsApp-Image-2024-01-19-at-20.02.05
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट एवं क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि के अवसर पर पुष्पों से सुसज्जित महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट व क्षत्रिय महासभा बदायूं के पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों, जन प्रतिनिधियों ने राष्ट्र नायक, जन जन की आस्था के केंद्र महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री व विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक बिल्सी हरीश शाक्य, जिला अध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व जिलाधिकारी बदायूं दिनेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक धर्मेन्द सिंह शाक्य, ब्लाक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह, दिनेश कुमार सिंह ब्लाक प्रमुख पति ,ब्लाक प्रमुख समरेर धीरज सक्सेना , प्रतिष्ठित समाजसेवी रवि प्रताप सिंह, डॉ एस के सिंह, डॉ उमा सिंह गौर, राणा प्रताप सिंह आदि गणमान्य व्यक्तियों ने माल्यार्पण कर आस्था का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर नगर उझानी में सम्राट अनंगपाल तोमर एवम बदायूं बाईपास स्थित चौराहे पर महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को मांगपत्र प्रेषित किया गया साथ ही दातागंज से चार बार विधायक रहे स्व अवनीश कुमार सिंह “पप्पू भईया” तथा जिला सहकारी बैंक के कई बार अध्यक्ष रहे स्व मुनेन्द्र पाल सिंह की स्मृति में द्वार व पार्क का निर्माण कराएं जानें पर संगठन द्वारा माला, अंग वस्त्र एवम महाराणा प्रताप का चित्र भेट कर सम्मानित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए पूर्व जिलाधिकारी बदायूं दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे, महान योद्धा थे, शस्त्र और शास्त्र पर उनका समान अधिकार था। उन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर दिया। उनकी वीरगाथा की कहानियां भारत में ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व में सुनाई जाती है।पूर्व राज्यमंत्री व सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि महाराणा प्रताप ने सर्व समाज को लेकर देश की एकता और अखंडता के लिए जीवन भर कार्य किया। उन्हे किसी जाति और समाज की सीमा में नही बांधा जा सकता है। सौभाग्य से आज हमारे देश प्रदेश को महाराणा प्रताप की परम्परा पर कार्य करने वाला नेतृत्व मिला हुआ है। महा मानव की पुण्यतिथि पर हम सबको महाराणा प्रताप के बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिए जानें की आवश्यकता है।महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमने उस भारत भूमि मेंं जन्म लिया जहां महाराणा प्रताप जैसे राष्ट्रभक्त पैदा हुए । महाराणा प्रताप वीर शिरोमणि होने के साथ ही राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं। सम्पूर्ण जीवन उन्होंने देश और समाज के लिए जिया। हमारे देश के नागरिकों को महाराणा प्रताप से देश और धर्म पर सर्वस्व न्यौछावर करने के पथ पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। ट्रस्ट द्वारा महाराणा प्रताप ग्राम बनाए जानें की योजना बनाई गई है, हर घर में महाराणा प्रताप का चित्र स्थापित करने के अभियान को गति दी जाएगी।क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप एक महान योद्धा तो थे ही वह एक आर्टिस्ट भी थे, कवि व लेखक भी थे। प्रकृति प्रेमी होने के कारण जंगल में रहना स्वीकार किया, वह शाकाहारी थे। समाज के हर वर्ग भील, वनवासी, आदिवासी को आदर की दृष्टि से देखते थे। उनकी देशभक्ति से प्रेरित होकर ही उनके चरणों में भामाशाह ने अपना सर्वस्व समर्पण कर दिया। महाराणा प्रताप को चित्तौड़ अथवा मेवाड़ तक ही सीमित नहीं किया जा सकता वे भारत माता के सच्चे सपूत थे, भारत माता की गोद में जन्म लेकर उन्होने भारत भूमि को धन्य कर दिया। गर्व का विषय है कि आज संपूर्ण राष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरा विश्व उनका स्मरण कर रहा है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से टीकम सिंह, विजय पाल सिंह भदौरिया, राजपाल सिंह, विजय रत्न सिंह, सुरेश पाल सिंह चौहान, राणा प्रताप सिंह, रतन वीर सिंह, उमेश कुमार सिंह, गिरीश पाल सिंह सिसौदिया, सौरभ धर्मेंद्र प्रधान, शोभित तोमर, महीपाल सिंह तोमर, मुनीश कुमार सिंह, राकेश सिंह, अखिलेश चौहान, दिनेश सिंह एडवोकेट, सूरज पाल सिंह सोलंकी एडवोकेट, धर्मेंद्र सिंह वैध , सुरेश सिंह सिसौदिया, राम प्रताप सिंह, आर्येंद्र पाल सिंह, सतेंद्र सिंह चौहान , मनोज कुमार सिंह, अभिषेक पुंडीर, सौरभ सिंह, शोवित तोमर ,जग मोहन सिंह राघव, अमित चौहान, गुड्डी राजपूत, बाबू सिंह, अशोक कुमार सिंह, रंजीत सिंह, सुमित कुमार सिंह , राज कमल साहू, ज्ञान सिंह पुंडीर, गौरव तोमर, आलोक चौहान , विनीत पांडेय, धमेंद्र सिंह, सोमवीर सिंह, सुरेश सिंह, अरविंद सिंह, पिंटू सिंह, वेद प्रकाश सिंह , कृष्ण पाल सिंह, राजीव कुमार सिंह, रंजीत सिंह, राजकुमार सिंह, मनोज एडवोकेट , सत्यवीर सिंह चौहान, जितेंद्र एडवोकेट सहित क्षत्रिय युवा सभा, क्षत्रिय महिला सभा, क्षत्रिय सैनिक सभा, क्षत्रिय अधिवक्ता सभा, क्षत्रिय दिव्यांग सभा, क्षत्रिय शिक्षक सभा, क्षत्रिय व्यापार सभा के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights