कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर मालार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

WhatsApp-Image-2024-01-19-at-18.26.20
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के आव्हान पर प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप के नेतृत्व में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर जनपद के कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर मालार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि भारतीय इतिहास में कई गौरवशाली राजा हुए हैं, लेकिन महाराणा प्रताप को वीर सम्राट, साहसी योद्धा, महान राष्ट्रभक्त, और पराक्रमी राजा के रूप में याद किया गया है. महाराणा प्रताप मेवाड़ के एक महान योद्धा और युद्ध रणनीति में कुशल राजा थे, जिन्होंने कई बार मुगलों के हमलों से मेवाड़ और यहां की जनता की रक्षा की. उनके जीवन में कई विकट परिस्थितियां आईं, लेकिन उन्होंने कभी भी अपना सिर किसी दुश्मन के सामने झुकने नहीं दिया. उनकी वीरता के किस्से आज भी सुनाए जाते हैं और उनका नाम इतिहास के पन्नों में एक महान राजा के रूप में सजीव रहता है. इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष विरेश तोमर व जिलामहासचिव गौरव सिंह राठौर, इखलास हुसेन ने कहा कि मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को कुंभलगढ़ में हुआ था.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उनके पिता का नाम उदय सिंह द्वितीय और माता का नाम महारानी जयवंता बाई था. उनका निधन 19 जनवरी 1597 को हुआ था. महाराणा प्रताप राजनीतिज्ञ, कुटनीतिज्ञ, और मानसिक-शारीरिक क्षमता में अद्वितीय थे बताते चले कि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह का पूर्व में ऑपरेशन होने के बाद से ही कांग्रेस के समस्त कार्यक्रमो को सफलतापूर्वक किया एवं आज रेगुलर जांच के लिए बरेली जाने के उपरांत जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर जनपद के कांग्रेसियों से श्रधांजलि अर्पित करने का आव्हान किया था इस मौके पर एसएसटी विभाग जिलाध्यक्ष मुन्नेन्द्र कन्नौजिया, आकिल, रफत अली खान, सत्तार, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights