मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बेहद गुणकारी है स्वाद भरपूर अमरूद की चटनी, डायबिटीज ही नहीं पाचन के लिए भी है फायदेमंद

January 19, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। सर्दियों का मौसम खाने की लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। इस मौसम में कई तरह की सब्जियां और फल बाजार में मिलते हैं, जो आपके खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। अमरूद इन्हीं फलों में से एक है, जो कई लोगों का पसंदीदा होता है और सर्दियों में इसे खाने से ढेर सारे फायदे भी मिलते हैं। लोग अपनी पसंद के मुताबिक पका या हल्का कच्चा अमरूद खाना पसंद करते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही कई समस्याओं से भी राहत दिलाता है। आमतौर पर लोग अमरूद को ऐसे ही खाते हैं, लेकिन कई जगह इसकी सब्जी और चटनी भी बनाई जाती है। अमरूद की चटनी कई जगह बड़े चाव से खाई जाती है। इसे अमरूद, मसालों और अन्य सामग्रियों के साथ मिलाकर बनाया जाता है। यह चटनी अपने मीठे और तीखे स्वाद के लिए जानी जाती है। स्वादिष्ट होने के साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं। आइए जानते हैं इसके ऐसे ही कुछ फायदे- अमरूद की चटनी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे बेहतर ब्लड प्रेशर नियंत्रण करने में मदद सकती है, जो डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद है। अमरूद में पोटेशियम और फाइबर समेत कई पोषक तत्व होते हैं, तो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करके हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में योगदान कर सकते हैं। अमरूद की चटनी में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो पाचन बेहतर करने में मदद करता है और एक हेल्दी पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है। अगर आप लो कैलोरी फूड की तलाश कह रहे हैं, तो अमरूद की चटनी आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। स्वादिष्ट होने के साथ ही यह सेहत के लिए एक स्वस्थ विकल्प भी बनती है। अमरूद की चटनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे संभावित रूप से पुरानी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। यह चटनी विटामिन, खासतौर पर विटामिन सी से भरपूर होती है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देती है और आपके पूरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights