मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गले की खराश से पाना चाहते हैं जल्द आराम, तो बेहद कारगर साबित होंगे ये 5 घरेलू उपाय

January 17, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। गिरते तापमान के साथ ही ठंड से जोर पकड़ लिया है। दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस समय कोहरे की घनी चादर से ढका हुआ है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है। सर्दियां आते ही अक्सर कई लोग खांसी-जुकाम का शिकार हो जाते हैं। साथ ही कुछ लोग इस मौसम में गले की खराश से परेशान रहते हैं। ऐसे में गले में होने वाली खराश और सर्दी-खांसी हमारे रोजमर्रा के काम को काफी प्रभावित करती है, जो हमारे लिए परेशानी की वजह बन जाते हैं। ऐसे में लोग अक्सर इससे राहत पाने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं, जो बाद में दूसरी परेशानियों की वजह बन जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस सर्दी गले की खराश से परेशान हैं और बिना दवाई जल्द इससे आराम पाना चाहते हैं, तो इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। गले की खराश दूर करने के लिए नमक के पानी का गरारा सबसे कारगर और लोकप्रिय उपाय है, लेकिन आप बेकिंग सोडा और नमक के पानी से भी गरारे कर राहत पा सकते हैं। बेकिंग सोडा और नमक के पानी से गले की खराश को शांत करने में मदद मिल सकती है। यह उपाय बैक्टीरिया को कम कर सकता है और फंगस के विकास को रोक सकता है। कैमोमाइल चाय सेहत के लिए काफी गुणकारी होती है। इसे कई समस्याओं के इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, गले की खराश इन्हीं में से एक है। यह आपकी इम्युनिटी को भी बूस्ट करता है, जिससे आपके शरीर को गले में खराश पैदा करने वाले वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिल सकती है। अगर आप गले की खराश से तुरंत राहत पाना चाहते हैं, तो नमक के पानी से गरारे कर सकते हैं। यह इस समस्या से जल्द आराम पाने का सबसे सरल और कारगर तरीका है। यह गले में मौजूद कीटाणुओं को कम करने में भी मदद कर सकता है। अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर शहद भी गले की खराश दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। आप इसे चाय या पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं। कई शोध में यह पाया गया है कि शहद बच्चों की खांसी को नियंत्रित करने में कफ दबाने वाली दवा डेक्सट्रोमेथॉर्फन जितना ही प्रभावी है। लहसुन में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं और इसमें एलिसिन भी होता है, जो एक कंपाउंड है, जो वायरल संक्रमण से लड़ने की अपनी क्षमता के लिए जाना जाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights